कथित तांत्रिक की करतूत , उधार लिए गए रुपयो को नही लौटने से नाराज हो कर दिया इस वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कथित तांत्रिक की करतूत , उधार लिए गए रुपयो को नही लौटने से नाराज हो कर दिया इस वारदात को अंजाम
बैतूल 19 जुलाई 2021 - मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से खौफनाक खबर है. यहां एक तांत्रिक ने उधार न लौटाने पर पति-पत्नी को जिंदा जला दिया. पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का राजधानी भोपाल में इलाज चल रहा है. महिला की हालत गंभीर है. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह दर्दनाक घटना बैतूल जिले के घोड़ा डोंगरी की है. पुलिस की पूछताछ में तांत्रिक मोतीनाथ ने बताया कि सालीढाना गांव की रामबाई धुर्वे उसे पहचानती थी. एक साल पहले उसे 11 हजार रुपए उधार दिए थे. लेकिन, जब भी रामबाई से पैसे लौटाने की बात करता तो पति-पत्नी रुपए लौटाने के बजाय जान से मारने की धमकी देते थे. तांत्रिक इसी बात से नाराज था और फिर मौका हाथ लगते ही इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, 17 जुलाई की रात को मुलताई में ताप्ती महोत्सव हो रहा था. इस महोत्सव में तांत्रिक मोतीनाथ भी मौजूद था. यहां उत्सव में शामिल होने के बाद वह बस से रानीपुर पहुंच गया. यहां से पैदल 8 किमी चला और घोड़ा डोंगरी पहुंचा. आरोपी ने पुलिस को बताया कि यहां से वह फुलगोहान गया और एक दुकान से आधा लीटर पेट्रोल खरीदा. पेट्रोल लेकर वह रामबाई के गांव सालीढाना पहुंचा और रात होने का इंतजार करने लगा. रात करीब डेढ़ बजे पीछे के दरवाजे से रामबई के घर घुसा।

उसने देखा दोनों सो रहे हैं. मौका पाते ही उसने पति-पत्नी पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा कर तुरंत भाग गया. इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई. कोई कुछ समझ पाता पति-पत्नी बेहद जल गए. पास के कमरे में सो रेह बच्चे शोर सुनकर आए और आग बुझाई. लोगों ने दोनों को घोड़ा डोंगरी अस्पताल पहुंचाया. यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रविवार देर शाम को पति रामराव की मौत हो गई. महिला की हालत नाजुक है. उसे देर रात बैतूल से भोपाल रेफर किया. सारनी SDOP महेंद्र सिंह चौहान ने भी घटना की पुष्टी की. उन्होंने कहा कि तांत्रिक को पति-पत्नी से रूपए वापस लेने थे. ये रूपए लौटाने के लिए तांत्रिक ने मांग की, लेकिन उन्होंने नहीं दिए. इसलिए तांत्रिक ने दंपती को पेट्रोल डालकर जला दिया. पति की मौत हो गई, पत्नी का नाजुक हालत होने से उसे भोपाल रेफर किया. तांत्रिक का हिरासत में ले लिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH