रमन सिंह से प्रदेश का सुशासन देखा नही जा रहा - कांग्रेस

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रमन सिंह से प्रदेश का सुशासन देखा नही जा रहा - कांग्रेस
रायपुर17 जून 2020 - रमन सिंह को राज्य की प्रगति और सुशासन देखा नही जा रहा इसलिए लगातार गलत बयानी कर भ्रम फैलाने की कोशिश में लगे रहते है । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य और प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार को कोसने के बजाय रमन सिंह बताये कोरोना संकट में मोदी सरकार ने गरीबो मजदूरों और मध्यम वर्ग के लिए क्या किया लोगो को आज मोदी और रमन के लक्षेदार भाषणों की नही ठोस राहत की जरूरत है । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मनरेगा के खोले गए काम और राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से किसानों को दी गयी मदद राज्य की बड़ी आबादी के लिए संजीवनी साबित हुए हैं ।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना संकट के समय राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किये गये बेहतर आपदा प्रबन्धन और मोदी सरकार के असहयोग के बावजूद लगभग तीन लाख से अधिक मजदूरों की घर वापसी से रमन और भाजपा बौखला गए है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रेन ,बस और विमान से मजदूरों की वापसी की व्यवस्था करवा कर अपनी सरकार की संवेदनशीलता का परिचय दिया है। 
 प्रदेश की जनता ने देखा है किस प्रकार भाजपा और उसकी केंद्र सरकार ने मजदूरों की वापसी में तमाम तरीके की अड़चने पैदा की गई । ट्रेन का एडवांस किराया जमा करने के बावजूद छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए  ट्रेनों की स्वीकृति करने में देरी की गई । रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जानबूझकर गलत बयानी किया कि छत्तीसगढ़ मजदूरों की वापसी के लिए ट्रेन नही मांग रहा है जबकि राज्य सरकार ने रेलमंत्री के बयान के एक हप्ते पहले ही ट्रेनों के लिए पत्र लिख दिया था । भाजपा शासित गुजरात, कर्नाटका और केंद्र शाशित जम्मू कश्मीर ने हप्तों तक अपने यहां से छत्तीसगढ़ के मजदुरो की वापसी के लिए आवश्यक सहमति नही दिया था ।

   प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने रमन सिंह से पूछा कि कोरोना संकट के समय भाजपा नेताओं का रवैया राज्य विरोधी क्यो रहा भाजपा के सांसदों ने राज्य को मदद करने के बजाय पीएम केयर में मदद क्यो दिया ? रमन सिंह बताये भाजपा ने कोरोना काल मे राज्य की जनता के लिए क्या सकारात्मक कार्य किया।
     रमन सिंह बार बार अपने भाषणों में 20 लाख करोड़ के पैकेज का अहसान जताते रहते है प्रदेश की जनता जानना चाहती है  यह बीस लाख करोड़ हकीकत में जनता को कब मिलेंगे रमन सिंह बताये इस 20 लाख करोड़ में से छ ग को कितना दिलवा रहे है और कब तक दिलवा रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रमन सिंह और भाजपा बार बार राज्य सरकार द्वारा केंद्र से मांगी जानी वाली सहायता का विरोध क्यों कर रहे है एक तरफ रमन सिंह ज्ञान देते है राज्य का खजाना खाली है फिर वे और उनके सहयोगी भाजपा नेता राज्य के हित में क्यो केंद्र से राज्य को मदद करने को नही कहते है ।
       जन सम्पर्क अभियान में भाजपा नेता लगातार केंद्र सरकार के झूठे यशोगान में लगे है ।जितना गलत बयानी वे मोदी सरकार की विफलता को छुपाने में कर रहे उसका आधा भी यदि देश और प्रदेश की जनता के हित में केंद्र सरकार को काम करने प्रेरित करते तो लोगो का ज्यादा भला होता।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH