प्यार में असफल प्रेमी ने प्रेमिका सहित तीन लोगों की गोली मार कर की हत्या , वारदात के बाद खुद को भी मार ली गोली

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्यार में असफल प्रेमी ने प्रेमिका सहित तीन लोगों की गोली मार कर की हत्या , वारदात के बाद खुद को भी मार ली गोली
बैतूल 11 जुलाई 2021 - मध्यप्रदेश के बैतूल में एक तरफा प्रेम प्रसंग में चोट खाये 22 वर्षीय युवक ने एक युवती सहित तीन लोगों की शनिवार को कथित रुप से गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोलीमार ली।

आमला थाने की प्रभारी निरीक्षक सुनील लता ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर आमला कस्बे में दोपहर करीब दो बजे हुई. जहां आरोपी भानु ठाकुर दो पिस्तौल लेकर 25 वर्षीय युवती के घर में घुसा और वहां अंधाधुंध गोलियां चलायीं. अधिकारी ने बताया कि भानू ठाकुर ने घर में मौजूद युवती, उसके 22 वर्षीय चचेरे भाई और 18 वर्षीय पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, युवती के परिवार वालों ने ठाकुर के खिलाफ युवती का पीछा करने और छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने दिन में ठाकुर को थाने बुलाया और युवती के पास जाने से मना किया था.अधिकारी ने बताया कि थाने से निकलने के बाद आरोपी युवती के घर गया और दरवाजा बंद कर अंदर गोली चला दी।

आरोपी ने एक वीडियो भी लिया और उसे फेसबुक पर अपलोड कर उसमें पुलिस को टैग किया. वीडियो में ठाकुर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह इस कृत्य के लिये स्वयं को जिम्मेदार मानता है और अपने परिवार से माफी मांगता है. सुनील लता ने बताया कि ठाकुर ने राकेश हारोड़े (27) का भी नाम लिया जिसने उसे पिस्तौल उपलब्ध कराई थी. पुलिस ने राकेश हारोड़े को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH