नदी किनारे फेसबुक लाईव करते वक़्त तीन युवक डूबे , एक की मौत , दूसरा सुरक्षित तीसरे की तलाश जारी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नदी किनारे फेसबुक लाईव करते वक़्त तीन युवक डूबे , एक की मौत , दूसरा सुरक्षित तीसरे की तलाश जारी
नर्मदापुरम 06 जुलाई 2021 - होशंगाबाद कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित हर्बल पार्क घाट पर स्नान करने पहुंचे तीन किशोर हादसे का शिकार हो गए। नर्मदा के गहरे पानी में अचानक तीनों किशोरों का संतुलन बिगड़ गया जिसके कारण वे गिर गए। दो किशोर डूब गए जबकि एक को होमगार्ड जवानों ने बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों किशोर नर्मदा में नहाते समय फेसबुक लाइव कर रहे थे तभी हादसा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज पिता दीपक ठाकुर16 वर्ष निवासी मारूति नगर रसूलिया, नाम्या पिता संतोष गौर 15 वर्ष निवासी गोकुलधाम रसूलिया, और दक्ष पिता सीवी खरे मारुति नगर रसूलिया हर्बल पार्क घाट पर पहुंचे थे। राज और नाम्या डूब गए जबकि दक्ष को बचाया गया है। घटना की जानकार लगने के बाद होमगार्ड अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। हर्बल पार्क में आए दिन हो रही घटनाओं के बाद भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। हर्बल पार्क में रोजाना लोग पहुंच रहे हैं। यहां पर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया था, लेकिन ऐसी जगह पर लगाया गया कि किसी को दिखाई भी नहीं देता था, अब यह गायब हो चुका है।

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों किशोर हर्बल पार्क घाट पर राज, नाम्या और दक्ष एक साथ स्नान करने के लिए अाए थे। इसी दौरान तीनों किशोर गहरे पानी के पास खड़े होकर फेसबुक लाइव करने लगे। अचानक राज का संतुलन बिगड़ा और उसे पकड़ कर खड़े दक्ष आैर नाम्या का भी संतुलन गड़बड़ा गया। तीनों किशोर जब तक संभल पाते गहरे पानी में गिर चुके थे। तीनों में से किसी को तैरना नहीं आता था। वहां मौजूद लोगों ने कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की। जैसे तैसे दक्ष को बचाया गया, लेकिन तब तक राज और नाम्या का दिखना बंद हो गया था।

घटना की जानकारी लगने के बाद तुरंत ही होमगार्ड सैनिक हर्बल पार्क घाट पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद राज का शव बरामद किया गया, लेकिन नाम्या का कोई पता नहीं चल सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज ठाकुर के पिता पुलिस में प्रधान आरक्षक हैं व पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ हैं। जबकि दक्ष के पिता बैंक कर्मी है। वहीं नम्या के पिता किसानी कर्य करते हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंच गए थे।

पुलिस ने बचाए गए किशोर दक्ष से जानकारी ली है। तीनों दोस्तों ने सुबह सतकुंडा जाने का प्लान बनाया था। बुधनी स्थित सतकुंडा में पहुंचे और यहां भी फेसबुक लाइव किया था। काफी देर रुकने के बाद तीनों एक साथ हर्बल पार्क घाट पर आ गए और यहां स्नान करने लगे। कुछ देर तक तो तीनों नर्मदा नदी के किनारे पर रेत में खड़े थे, लेकिन गहरे पानी को रिकार्ड करने के लिए आगे बढ़ गए इसी दौरान हादसा हो गया।

हर्बल पार्क घाट पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। तत्कालीन एसडीएम ने तार फेंसिंग लगाने की योजना तैयार की थी, लेकिन इस योजना पर अमल नहीं किया जा सका। बताया जा रहा है कि आए दिन यहां पर लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। दो माह पहले मंडीदीप निवासी एक किशोर डूब गया था। इसी तरह कई घटनाएं यहां पर हो चुकी हैं।

वही इस मामले में नर्मदापुरम के एसडीएम फरहीन खान का कहना है की हर्बल पार्क घाट में लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कदम उठाए जा रहे हैं। बारिश में नर्मदा जल बढ़ा हुआ है, लोग यहां ना जाएं इसके लिए बैरिकेट्स लगाए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
नदी किनारे फेसबुक लाईव करते वक़्त तीन युवक डूबे , एक की मौत , दूसरा सुरक्षित तीसरे की तलाश जारी
नदी किनारे फेसबुक लाईव करते वक़्त तीन युवक डूबे , एक की मौत , दूसरा सुरक्षित तीसरे की तलाश जारी

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH