युवती से दोस्ती कर बनाया शारीरिक संबंध , फिर कर दिया अश्लील वीडियो वायरल , दो लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवती से दोस्ती कर बनाया शारीरिक संबंध , फिर कर दिया अश्लील वीडियो वायरल , दो लोग गिरफ्तार
नागपुर 05 जुलाई 2021 - महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस ने 19 साल के एक युवक को 17 साल की एक युवती का कथित तौर पर अपहरण करने और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस वारदात में उसकी मदद करनेवाले दोस्त की भी गिरफ़्तारी हुई है। 

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी समीर खान सलीम खान और लड़की के बीच 2019 में एक आपसी दोस्त के जरिए जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच संबंध बन गए और टिकटॉक ऐप पर नियमित तौर पर वीडियो भी अपलोड करते थे। 

पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के आधार पर बताया कि खान ने लड़की से शादी का वादा किया था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। हालांकि खान को लड़की पर किसी और के साथ संबंध में होने का शक होने लगा और फिर संबंध ख़राब होने लगे। अधिकारी ने बताया कि 18 जून को खान ने लड़की को कमल चौक इलाके में अपने दोस्त शाकिन मोहम्मद सिद्दीकी (25) की मदद से बाइक पर बैठने को मजबूर किया। उन्होंने बताया कि खान ने अपहरण का वीडियो बनाया और इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि वह लड़की को विटा भट्टी इलाके में ले गया और वहां उसके साथ मार-पिटाई की। 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की को कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश की लेकिन वह घटनास्थल से भागने में सफल रही। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने ट्विटर के जरिये पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद अपराध शाखा के अधिकारियों ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि यौन अपराध से बच्चों को संरक्षण देने वाले क़ानून पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH