हाई टेंसन वायर की चपेट में आया यात्री बस , एक महिला की मौके पर मौत , कई यात्री झुलसे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाई टेंसन वायर की चपेट में आया यात्री बस , एक महिला की मौके पर मौत , कई यात्री झुलसे
टीकमगढ़ 05 जुलाई 2021 - टीकमगढ़ से झांसी जाने वाली यात्री बस बिजली के हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई। तार गिरते ही बस में करंट फैल गया। काेई कुछ समझता इसके पहले ही करंट के कारण एक महिला की माैत हाे गई, वहीं पांच यात्री झुलस गए। 

घटना दिगौड़ा थाना अंतर्गत आने वाले कुर्राई गांव की है। घटना की सूचना लगते ही दिगौड़ा थाना प्रभारी मैना पटेल माैके पर पहुंच गईं। इसके बाद करंट में झुलसे अन्य यात्रियों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। झुलसे हुए मरीजाें की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक कुर्राई गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था। ओम साईं राम बस कंपनी की बस टीकमगढ़ से झांसी जा रही थी। जाम देखकर बस ड्राइवर ने बस को खेत के रास्ते निकालने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बस बिजली के तार से टच हो गई और यात्री बस में अचानक करंट फ़ैल गया। बस ड्राइवर काे जब गलती का अहसास हुआ ताे उसने पस काे पलटा दिया। इस हादेस में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं 5 लोग बिजली के करंट से झुलस गए।

फ़िलहाल घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। घटना किस प्रकार हुई यह जानने के लिए बस यात्रियाें के बयान भी लिए जा रहे हैं। जिससे हकीकत का पता चल सके।
हाई टेंसन वायर की चपेट में आया यात्री बस , एक महिला की मौके पर मौत , कई यात्री झुलसे

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH