हैवानियत की हद , चरित्र शंका को लेकर पिता और तीन भाइयों ने मिल कर विवाहिता बेटी का किया वो हाल जिसे जान कर दहल जाएगा दिल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हैवानियत की हद , चरित्र शंका को लेकर पिता और तीन भाइयों ने मिल कर विवाहिता बेटी का किया वो हाल जिसे जान कर दहल जाएगा दिल
आलीराजपुर 03 जुलाई 2021 - मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक और मामला सामने आया है। एक विवाहिता को उसके पिता और तीन भाइयों ने महज इसलिए सरेआम पीटा क्योंकि वह बिना बताए अपने एक रिश्तेदार के यहां चली गई थी। उसके बार-बार घर से चले जाने को लेकर परिवार को चरित्र शंका थी, जिस कारण उसे ऐसी अमानवीय सजा दी गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़िता को खोजा गया। उसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पिता और तीन भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना गत 28 जून की है। बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा फुट तालाब की 19 वर्षीय युवती का विवाह ग्राम भूतखेड़ी में हुआ था। पुलिस के अनुसार कुछ दिनों से वह अपने मायके में थी। बताया जाता है कि घर पर बताए बिना वह किसी रिश्तेदार के यहां चली गई थी। इस पर सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर पीड़िता के पिता और भाइयों का पारा चढ़ गया। उनका कहना था कि बार-बार कहां चली जाती है।

मामले में चरित्र शंका को लेकर पीड़िता को सरेआम पिता और तीन भाइयों ने पीटा। पिता व भाइयों ने परिवार और गांववालों की मौजूदगी में लड़की को खेत में ले जाकर कमर में रस्सी बांध उसे एक पेड़ पर लटका दिया। कमर में एक और लंबी रस्सी बांधी गई। जिसके सहारे पेड़ पर लटकी विवाहिता को झुलाते हुए उसे डंडे से बेसुध हो जाने तक पीटा गया। इस दौरान वह बार-बार चीख-पुकार कर बचाने की गुहार लगाती रही। हालांकि गांव का एक भी व्यक्ति बचाने के लिए आगे नहीं आया। कुछ तमाशबीन घटना का वीडियो बनाते रहे। गांव वालों के साथ ही कुछ महिलाएं भी मूकदर्शक बन इस हैवानियत को देखती रहीं।

यह वीडियो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद गत गुरुवार को पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया। इसके बाद पीड़िता को तलाशा गया। 

एएसपी बिट्टू सहगल ने बताया कि मामले में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। उसके पिता , चचेरे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टीआइ रामजी मिश्र ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ भादवि की धारा 355, 294, 323, 506 व 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि सामान्य धाराओं के कारण बाद में सभी को जमानत दे दी गई।
हैवानियत की हद , चरित्र शंका को लेकर पिता और तीन भाइयों ने मिल कर विवाहिता बेटी का किया वो हाल जिसे जान कर दहल जाएगा दिल

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH