ऐसा क्या हुआ की दुल्हन ने बारात को घर की दहलीज से वापस लौटाया , क्या है पूरा मामला पढ़े इस खबर में

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऐसा क्या हुआ की दुल्हन ने बारात को घर की दहलीज से वापस लौटाया , क्या है पूरा मामला पढ़े इस खबर में
भोपाल 02 जुलाई 2021 -  दुल्हन ने बारात को दरवाजे पर से वापस लौटा दिया। हुआ यू की दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर पहुंचा था। इस पर वो घोड़ी से एक बार नहीं तीन बार नीचे गिरा। यह नजारा दुल्हन देख रही थी जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। 

यह वाक्या मध्यप्रदेश के कुठौद के गांव का है। यहां एक दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचा। बारात स्वागत के बाद दूल्हा शादी के पंडाल में पहुंचा,जहां घोड़ी से नीचे उतरते वक्त एक बार नहीं तीन बार नीचे गिरा। 

लड़की वालों ने जब दूल्हे को उठाया तो उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। वहीं लड़की ने यह पूरा नजारा देखने के बाद शादी से मना कर दिया। लड़की को समझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई अंत मे दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह जिंदगी भर कुंवारी रह लेगी लेकिन शराबी दूल्हे से शादी नहीं करेगी। 

दोनों पक्षों के लोगों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन उसका जवाब नही में ही रहा। दुल्हन पक्ष ने पुलिस में पूरी घटना की शिकायत कर मामले में कार्रवाई की भी मांग की। पुलिस ने शादी में पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। वर पक्ष से दहेज में ली गई मोटरसाइकिल समेत दूसरे सभी सामान लड़की के परिवार वालों को वापस कर दिए गए। वहीं दुल्हन ने भी सारे गिफ्ट लड़के वालों को वापस कर दिए। 

कुठौंद थाना इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस शादी समारोह में पहुंची तो दुल्हन को शादी के लिए समझाने की कोशिश की गई। जब हमें पूरे मामले का पता चला तो हमने दुल्हन का साथ दिया। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH