सगी माँ ने 01 लाख रुपये में दे दी अपने बड़े बेटे की हत्या करने की सुपारी , क्या थी वजह जाने इस खबर में

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सगी माँ ने 01 लाख रुपये में दे दी अपने बड़े बेटे की हत्या करने की सुपारी , क्या थी वजह जाने इस खबर में
नर्मदापुरम (होशंगाबाद) 30 जून 2021 - महज 09 एकड़ जमीन के लिए एक मां ने अपने ही बड़े बेेटे की हत्या का सौदा एक सुपारी किलर से कर दिया। सुपारी किलर को हत्या के पहले तीस हजार रुपये भी दे दिए गए। इस जघन्य हत्याकांड में आरोपित महिला के साथ छोटा बेटा भी शामिल था। सिवनीमालवा थानांतर्गत शिवपुर पुलिस की टीम ने हत्याकांड का पर्दाफाश मंगलवार को किया है।

शिवपुर थाना प्रभारी मोनिका सिंह ने बताया कि ग्राम भरलाय एवं धामनिया के बीच 23 जून को एक युवक का शव झाड़ियों में मिला था। मृतक की पहचान मेहरबान सिंह 28 निवासी बिसोनी कला के रुप में हुई थी। मामले में मर्ग के साथ ही हत्या का केस भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने युवक की मौत के मामले की जांच की तो सामने आया कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई थी।

पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के परिवार के लोगों के बयान लिए तो सामने आया कि परिवार में जमीन को लेकर कलह चल रही थी। पुलिस ने मृतक की मां और छोटे भाई के बयान लिए तो दोनों के बयान में संदेह नजर आया। जिसके बाद पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ तो मामले से पर्दा उठ गया। SI सिंह के मुताबिक मेहरबान सिंह का उसकी मां व छोटे भाई से 09 एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रोज-रोज होने वाले विवाद से तंग आकर मृतक की मां व छोटे भाई ने हत्या की साजिश रची।

दोनों आरोपितों ने अपने एक परिचित को अपनी साजिश बचाई जिसके बाद हरदा निवासी सुपारी किलर से संपर्क किया गया। एक लाख रुपये में हत्या करने की बात तय हुई। वारदात के पहले सुपारी किलर को तीस हजार रुपये दिए जा चुके थे।

23 जून को मेहरबान सिंह की हत्या कर शव सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मृतक की मां, छोटे भाई , सहयोगी युवक व सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुपारी किलर ने कुछ साल पहले बैतूल के चिचौली जिले में भी हत्या की थी। जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हत्याकांड के खुलासे में SI मोनिका सिंह , ASI आशीष तिराल्या , प्रधान आरक्षक कपिल , महेंद्र गुर्जर , शाकीर खान , गौरीशंकर , नरेंद्र , महिला आरक्षक रोशनी , हितेंद्र की अहम भूमिका रही।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH