दर्दनाक हादसा , खेत मे बने नाले में डूबने से तीन बच्चो की मौत , गाँव मे पसरा मातम , खेत के मालिक पर दर्ज होगा मामला

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दर्दनाक हादसा , खेत मे बने नाले में डूबने से तीन बच्चो की मौत , गाँव मे पसरा मातम , खेत के मालिक पर दर्ज होगा मामला
शाजापुर 26 जून 2021 - मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी गुलाना में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां की इंदिरा आवास कॉलोनी में खेत की मेढ किनारे बनी खंती (नाले) में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों के शव जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाए। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए हैं। जिनका देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गुलाना पुलिस चौकी प्रभारी तकेसिंह धुलिया ने बताया कि इंदिरा आवास कॉलोनी क्षेत्र में खेत की मेढ किनारे खंती (नाले) में डूबने से अरमान पुत्र किशोर उम्र आठ साल निवासी गुलाना और दो सगी बहन ज्योति आठ साल व वंदना छह साल पुत्री विक्रम बागरी की मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृतक दोनों बहनें मोहनबड़ोदिया निवासी हैं। गुलाना में वह अपने मामा के घर आई हुई थी। जहां वह मामा किशोर के बेटे अरमान के साथ घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान खेत के किनारे बनी खंती में तीनों डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

जानकारी अनुसार काफी देर तक बच्चों के घर पर नही आने पर स्वजन चिंतित हुए और उन्हें तलाश भी रहे थे। किंतु किसी को भी हादसे की आंशका नही हुई। हादसे के काफी समय बाद बच्चों के शव खंती में पानी के ऊपर आए, तब लोगों ने देखा। लोगों ने तत्काल बच्चों को पानी से बाहर निकाला किंतु उनमें कोई हलचल नही थी। इधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीण निजी वाहन से ही तीनों बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

खेत मालिक पर दर्ज होगा प्रकरण

मामले में खेत मालिक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिस चौकी प्रभारी धुलिया ने बताया कि खेत मालिक ने अतिक्रमण और पशुओं का खेत में प्रवेश रोकने के लिए खंती (नाला) खोद रखा था। खेत मालिक ने नाले के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम नही किए। जिसके कारण यह गंभीर हादसा सामने आया है। मामले में मृतकों के स्वजन और ग्रामीणों के बयान लिए जा रहे हैं। इसके बाद नियमानुसार खेत मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में स्पष्ट तौर पर खेत मालिक की लापरवाही सामने आ रही है जिससे उस पर प्रकरण दर्ज होना तय है। खेत मालिका का नाम हरिनारायण पुत्र दरियाव सिंह पाटीदार बताया जा रहा है। खंती करीब 30 फीट लंबी और आठ फीट चौड़ी व साढ़े चार फीट गहरी थी।

लोग बोले कई बार जताई थी हादसे की आशंका

हादसे को लेकर गुलाना के लोगों में खासा आक्रोश है, यहां के निवासी हेमराज, मोतीलाल व सीताराम का कहना है कि खेत मालिक द्वारा खोदी गई इस खंती में हादसे होने की आशंका लोगों को पहले से सता रही थी। इसके चलते खेत मालिक को यहां सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा था। बावजूद उसने ध्यान नही दिया, इस पर ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को भी हादसे की संभावना के बारे में बताया था, किंतु ध्यान नही दिया गया। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद राजस्व अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से मिट्टी से भरवा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते जिम्मेदार ध्यान देते तो दो घरों के चिराग नहीं बुझते।

हादसे को शिकार अमन घर में एक ही बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है, हादसे के बाद से अमन के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक सगी बहनें तीन बहन और एक भाई था, जिनमें से अब सिर्फ एक बड़ी बहन और छह माह का भाई है। हादसे के बाद अरमान की मां ललिता और ज्योति व वंदना की मां ममता बेसुध हो गईं। वह होंश में आती है तो सिर्फ बच्चों के बारे में ही पूछ रही हैं। स्वजन ने बमुश्किल उन्हें संभाला।
दर्दनाक हादसा , खेत मे बने नाले में डूबने से तीन बच्चो की मौत , गाँव मे पसरा मातम , खेत के मालिक पर दर्ज होगा मामला

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH