महिला पुलिस अधिकारी से रेप कर ब्लैकमेल करने के आरोप में 03 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला पुलिस अधिकारी से रेप कर ब्लैकमेल करने के आरोप में 03 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज
मुम्बई 15 जून 2021 - मुंबई के मेघवाड़ी थाने में एक महिला पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. महिला के अनुसार एक आरोपी ने शादी का झांसा देकर अधिकारी से कथित तौर पर रेप किया जबकि दो अन्य आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल किया. महिला की तस्वीरों के आधार पर आरोपी ब्लैकमेल कर रहे थे. मेघवाड़ी थाने में महिला पुलिस अधिकारी ने रेप और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है।

घटना क्षेत्र पवई क्षेत्र में होने की वजह से  मेघवाड़ी थाने में एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और पवई पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दी गई. मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर हमने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 384, 328, 120बी, 500, 504, 506, 509 और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मेघवाड़ी थाने के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 11 जून को एपीआई स्तर की एक महिला अधिकारी ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जिसमें हमने जीरो एफआईआर के तहत मामला मामला दर्ज कर पवई थाने में स्थानांतरित कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला अधिकारी और मुख्य आरोपी सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए. जिसके बाद दोनों में काफी गहरी दोस्ती हो गई और कुछ दिनों की दोस्ती के बाद आरोपी पीड़ित महिला से मिलने पवई इलाके में आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल में महिला की फोटो भी खींच लीथी।

मुख्य आरोपी ने दो अन्य लोगों के साथ तस्वीरों के आधार पर महिला पुलिस अधिकारी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. बाद में महिला अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया. बताया जा रहा है कि आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है. वहीं इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH