मदद करने के नाम पर आरक्षक ने किया महिला से रेप , जिस थाने में था पदस्थ उसी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मदद करने के नाम पर आरक्षक ने किया महिला से रेप , जिस थाने में था पदस्थ उसी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
इन्दौर 14 जून 2021 - इंदौर के हीरा नगर थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश को हीरा नगर थाना पुलिस ने ही गिरफ्तार कर लिया है. उस पर एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है. महिला के कोर्ट में दिये बयान के आधार पर आरक्षक को गिरफ्तार किया गया. बीते दिनों इंदौर के हीरा नगर पुलिस थाना में एक महिला ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

महिला ने बाबू नामक शख्स पर आरोप लगाया था. पुलिस ने महिला की शिकायत पर बाबू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने पीड़ित महिला के न्यायालय में बयान कराया पीड़िता ने न्यायालय में न्यायाधीश के सामने बयान दिया कि दुष्कर्म में बाबू के साथ उसके दोस्त ओमप्रकाश ने दिया. बयान के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. न्यायालय ने जांच का आदेश देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए. न्यायालय के आदेश के बाद सीएसपी परदेशीपुरा ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की. जांच पड़ताल में यह साबित हुआ कि ओमप्रकाश और बाबू दोनों अच्छे दोस्त थे।

बाबू ने स्कीम नंबर 136 में स्थित मकान पर जाकर महिला का कई बार शोषण किया. चूँकि बाबू और ओमप्रकाश दोनों अच्छे दोस्त हैं. ओमप्रकाश हीरा नगर थाने में ही पदस्थ था, इसी इलाके में स्कीम नंबर 136 आता है. ओमप्रकाश को जब इस बात की भनक लगी कि बाबू कहीं बाहर गया है तो इसी बात का फायदा उठाते हुए वह महिला के घर जा पहुंचा और मदद करने की दलील देकर बात शुरू की. इसी दौरान दुष्कर्म किया. हालांकि उस वक़्त तक पीड़िता पुलिस कर्मी का नाम नहीं पहचानती थी. लेकिन हुलिया पहचानती थी. पुलिस पड़ताल और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस कर्मी की पहचान हो गई. पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में पूर्व से ही दर्ज केस में आरक्षक ओमप्रकाश को भी आरोपी बना लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसका साथी बाबू पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
मदद करने के नाम पर आरक्षक ने किया महिला से रेप , जिस थाने में था पदस्थ उसी थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH