एक्स गर्लफ्रैंड और उसकी बहन प्रेमी से लिया ऐसा बदला ,एडवेंचर करने की बात कहकर जंगल मे बुलाया फिर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक्स गर्लफ्रैंड और उसकी बहन प्रेमी से लिया ऐसा बदला ,एडवेंचर करने की बात कहकर जंगल मे बुलाया फिर
जबलपुर 13 जून 2021 - मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने एक युवक की मौत के मामले में एक्स गर्लफ्रैंड और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड की वजह अब साफ हो गई हैं. गर्लफ्रैंड अपने प्रेमी की दूसरी जगह हो रही शादी से नाराज थी, इसलिए उसने अपनी बहन के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।

जबलपुर एएसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि 24 मई को हरगढ़ के जंगलों से एक नरकंकाल मिला था. कंकाल के टुकड़े कई हिस्सों में बिखरे पड़े थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि जानवरों ने लाश को खाया होगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर जानकारी सामने आई कि इस शख्स की हत्या की गई थी।

मामले की तफ्तीश के दौरान मालूम हुआ कि अपनी शादी के चार दिन बाद ही सोनू पटेल नाम का एक युवक लापता हो गया था. लिहाजा उसके घरवालों को बुलाकर शिनाख्त करवाई गई तो पता चला कि लाश सोनू पटेल की ही है।

पुलिस ने परिवार के लोगों से जब पूछताछ की तो सोनू की नवविवाहिता पत्नी ने बताया कि शादी से पहले उसके पति का मधु नाम की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक की पत्नी ने बताया कि सोनू की शादी से मधु नाराज थी और उसने सोनू की पत्नी तक को अपने रिश्तों के बारे में बता दिया था. मृतक की पत्नी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जिस दिन उसका पति गायब हुआ, उस दिन उसे उसकी पूर्व प्रेमिका मधु का फोन आया था।

पुलिस ने जब सोनू की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया तो उसमें आखिरी फोन मधु का ही निकला. इसके बाद मधु को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने कबूल किया सोनू पटेल की हत्या उसने ही अपनी बहन के साथ मिलकर की थी. पुलिस के मुताबिक मधु ने पूछताछ के दौरान बताया कि 'सोनू ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन उससे शादी न करके दूसरी जगह शादी कर ली. इस धोखे का बदला लेने के लिए उसने सोनू की हत्या का प्लान बनाया और 16 मई को मधु ने सोनू पटेल को कॉल कर आखिरी बार मिलने को कहा।

वह हरगढ़ जंगल पहुंची और वहां एडवेंचर करने की बात कहकर उसने सोनू के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए. इसके बाद पत्थर से सिर और चेहरे को कुचल कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मृतक की पूर्व प्रेमिका की बहन को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH