प्रेमिका की बेरहमी से हत्या के आरोपी प्रेमी ने जेल दाखिल होने के पाँचवे दिन जेल में फाँसी लगा कर की खुदकुशी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका की बेरहमी से हत्या के आरोपी प्रेमी ने जेल दाखिल होने के पाँचवे दिन जेल में फाँसी लगा कर की खुदकुशी
सीहोर 08 जून 2021 - मध्य प्रदेश में अपनी महबूबा को बेरहमी से कत्ल करने वाले आशिक ने खुद भी जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. आरोपी युवक ने चलती ट्रेन में अपनी प्रेमिका का मर्डर किया था. इसके बाद आरोपी को भोपाल में जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया था. तभी से वो सीहोर जेल में था. उसने अपने प्यार का खून करने के पांचवें दिन अपनी जान भी दे दी। उसकी लाश को जेल से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार बीती एक जून की रात इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में भोपाल के रहने वाले युवक सागर सोनी ने अपनी 21 वर्षीय प्रेमिका मुस्कान हाड़ा की गला रेतकर हत्या कर दी थी. इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी सागर मौके से फरार हो गया था. इस वारदात से पूरी ट्रेन में सनसनी फैल गई थी.ट्रेन को सीहोर स्टेशन पर रोक दिया गया था. जहां से उसे 2 घंटे बाद रवाना किया गया. पुलिस ने मृतक लड़की का शव भी पोस्टमॉर्टम के लिए सीहोर में उतार लिया था. पुलिस और जीआरपी इस मामले की छानबीन कर रही थी. और इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस और जीआरपी ने आरोपी सागर सोनी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सागर ट्रेन में अखबार और चाय बेचने का काम करता था. सागर की मुस्कान के साथ दोस्ती भी थी. आरोपी सागर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह मुस्कान हाड़ा से प्रेम करता था और मगर उसने उसका मोबाइल नंबर पर ब्लॉक कर दिया था. जिसकी वजह से वो मुस्कान के साथ बात नहीं कर पा रहा था. इसी के चलते उसने 01 जून को चलती ट्रेन में ही मुस्कान की गला रेतकर हत्या कर दी थी. 

पुलिस के मुताबिक सोमवार को जानकारी मिली कि सीहोर जेल में बंद भोपाल निवासी सागर सोनी ने टी शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. जब जेल कर्मचारियों ने उसे इस हाल में देखा तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद कैदी सागर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल अधीक्षक संजय सेहलाम ने बताया कि सागर सोनी ने टी शर्ट से गेट पर फांसी लगाई है. उसको जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया है. दो दिन पहले उसे जेल लाया गया था. कोविड प्रोटोकॉल चल रहा है, इसलिए उसे अलग ही रखा गया था. इस घटना के बारे में बड़े अधिकारियों को अवगत कराया गया है. पोस्टमॉर्टम से मौत का कारण भी साफ हो जाएगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH