उस काली रात को कभी नही भूल पाएगी नाबालिग , तीन अलग अलग जगह पर चार दोस्तो ने किया रेप

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
उस काली रात को कभी नही भूल पाएगी नाबालिग , तीन अलग अलग जगह पर चार दोस्तो ने किया रेप
मुम्बई 06 जून 2021 - महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक ही रात में तीन अलग-अलग जगहों पर रेप और गैंगरेप किया गया. इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।

पुलिस के मुताबिक घटना 31 मई और 01 जून की रात की है. 16 साल की लड़की के परिजन मलाड वेस्ट थाने में लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे. क्योंकि लड़की नाबालिग थी इसलिए पुलिस ने तुरंत किडनैपिंग का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

अगली दोपहर लड़की खुद ब खुद घर लौट आई. वो काफी डरी हुई और कमजोर दिख रही थी. जब उसके माता-पिता ने उससे पूछा कि वो कहां थी और उसके साथ क्या हुआ है तो उसने कुछ भी नहीं बताया. इसके बाद महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम लड़की के पास पहुंची. शुरुआत में लड़की ने कुछ भी नहीं बताया, लेकिन थोड़ी देर बाद उसने सब कुछ बता दिया, जिसे सुनकर वहां हर कोई हैरान हो गया।

पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम पर लड़की के कुछ दोस्त थे और उनमें से एक दोस्त ने बर्थडे पार्टी रखी थी. सभी लोग मड इलाके के एक होटल के बाहर मिले और बर्थडे सेलिब्रेट किया. इसके बाद कार पर ही केक रखकर काटा गया. हालांकि, दो इंस्टाग्राम दोस्तों ने लड़की को कार के अंदर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. इसके बाद लड़की को मलाड एरिया स्थित दूसरे दोस्त के घर छोड़ दिया. यहां भी उसके साथ दोस्त ने रेप किया. इसके बाद लड़की अपने घर न जाकर दूसरे दोस्त के घर चली गई, जहां फिर उसके साथ रेप हुआ।

नाबालिग लड़की के साथ रेप और गैंगरेप करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. इनकी उम्र 18 से 23 साल के बीच है. पुलिस ने बताया कि सभी लोग इंस्टाग्राम पर मिले थे. पुलिस के मुताबिक, दो आरोपियों की तलाश और की जा रही है. हालांकि इन्होंने रेप नहीं किया, लेकिन ये लोग भी वहां मौजूद थे. सभी आरोपियों को पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. सभी को कोर्ट में पेश किया जा चुका है और फिलहाल पुलिस हिरासत में लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH