हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , बॉलीवुड की इन दो मशहूर एक्ट्रेस के साथ 05 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , बॉलीवुड की इन दो मशहूर एक्ट्रेस के साथ 05 लोग गिरफ्तार
मुम्बई 03 जून 2021 - ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट वन ने टीम ने बुधवार दोपहर ठाणे के पाचपाखडी इलाके में एक घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का किया पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मौके से दो एक्ट्रेस, दो महिला एजेंट और एक पुरुष दलाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में इन लोगों ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन में काम नहीं मिला तो वेश्यावृत्ति का धंधा शुरू कर दिया. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट-1 टीम को मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की टीम ने छापेमारी कर इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों अभिनेत्रियों के पास लॉकडाउन में काम नहीं था. ऐसें में इनके पास पैसों का संकट खड़ा हो गया और उन्होंने इस पेशे को अपना लिया।

बाताया जा रहा है कि दोनों अभिनेत्रियां मुंबई में एक बड़े सेक्स रैकेट एजेंट के संपर्क में थीं. लेकिन वेश्यावृत्ति के लिए उन्होंने ठाणे शहर को चुना क्योंकि उन्हें यहां पुलिस से उतना डर नहीं था. लेकिन फिर भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एक रात की कीमत दलालों ने ग्राहकों से 02 लाख रुपये मांगी थी और 1 लाख 80 हजार में सौदा तय हुआ था. तय समय के अनुसार दोनों अभिनेत्रियां ठाणे की पाचपाखाडी नटराज सोसायटी में आईं. तुरंत ही इनके आने की सूचना पुलिस को मिल गई और मौके पर क्राइम ब्रांच यूनिट-1 के सीनियर इंस्पेक्टर कोकने ने रेडकर दी।

रेड के दौरान पुलिस ने दो अभिनेत्री समेत दो महिला एजेंट और एक पुरुष दलाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच अपराध शाखा द्वारा की जा रही है।

पुलिस कहना है यह एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट है, इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है. गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर इससे जुड़े और लोगों तक पुलिस अब पहुंचने का प्रयास कर रही है. गिरफ्तारी के बाद दोनों अभिनेत्रियों ने पुलिस को बताया कि उनके काम नहीं था. उन्हें पैसों की सख्त जरूरत थी. कहीं कोई मदद नहीं मिल पा रही थी. इसलिए मजबूरी में उन्हें इस पेशे में उतरना पड़ा. दरअसल लॉकडाउन के कारण फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पूरी तरह से ठप्प है, ऐसे में कलाकारों के पास काम की कमी है।

बता दें, इससे पहले भी कुछ अभिनेत्रियों के सेक्स रैकेट में शामिल होने की बता सामने आ चुकी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH