जोर का झटका , 15 दिनों के लिए और बढ़ाया गया लॉक डाउन , अब 15 जून तक लगा रहेगा प्रदेश में ताला , शासन ने किया आदेश जारी

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जोर का झटका , 15 दिनों के लिए और बढ़ाया गया लॉक डाउन , अब 15 जून तक लगा रहेगा प्रदेश में ताला , शासन ने किया आदेश जारी
मुम्बई 31 मई 2021 - महाराष्ट्र में जारी लॉक डाउन को उद्धव ठाकरे की सरकार ने 15 दिनों के लिए और बढ़ाने का फैसला किया है. सीएम उद्धव ठाकरे ने रविवार को महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ ज़िलों में संक्रमण दर अभी भी तेज़ी से बढ़ रहा है, जिसके चलते 15 दिनों के लिए पाबंदियों को और बढ़ाया जा रहा है।

अपने संबोधन में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि सख्त लॉकडाउन की ज़रूरत नहीं है, लेकिन कुछ जिलों में संक्रमण का दर अभी भी तेज़ी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि अभी भी स्थितियां काबू में नहीं आई हैं. हालांकि उन्होंने इस बात का ज़िक्र भी किया कि बड़े शहरों जैसे मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं.

सीएम ने कहा कि जल्दबाज़ी की अभी ज़रूरत नहीं है इसलिए लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिन ज़िलों में संक्रमण बढ़ रहा है, वहां पर सख्त पाबंदियों की जाएंगी और इसको लेकर जल्द ही ज़िला स्तर पर सूचना दी जाएगी.

- ज़रूरी सामान के दुकान खोलने का वक्त बढ़ाया गया -

इस बार भी लॉकडाउन के दौरान राज्य में ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को पहले की तरह आवाजाही की इजाज़त होगी. हालांकि ज़रूरी सामानों से जुड़े दुकान जो अभी सुबह 07 बजे 11 बजे तक खोले जा रहे हैं, उन्हें 01 जून से 07 बजे से दोपहर 02 बजे तक खोलने की अनुमति होगी।

आपको बता दें महाराष्ट्र में फिलहाल लॉकडाउन की मियाद 01 जून को खत्म हो रही थी, लेकिन अब सरकार के एलान के बाद ये 15 जून तक जारी रहेगी. सीएम उद्धव के मुताबिक ज़िलों में संक्रमण के मामलों को देखते हुए राहत और पाबंदियों का फैसला लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH