काश लोग इस गाँव के ग्रामीणों से सबक लेते तो कोरोना की कोई भी लहर देश मे तबाही नही मचा पाती , पढ़े खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
काश लोग इस गाँव के ग्रामीणों से सबक लेते तो कोरोना की कोई भी लहर देश मे तबाही नही मचा पाती , पढ़े खास रिपोर्ट
मुरैना 24 मई 2021 - कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हालात खौफनाक और बेकाबू होते जा रहे हैं। एक ओर कोरोना संक्रमण से लोगों के बचाने के लिए प्रशासन एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है उसके बाद भी कोरोना का
संक्रमण शहर से लेकर गांव तक पहुंच रहा है। 

जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर खुर्द पंचायत के लोगों ने कोरोना को हराने की ठान रखी है। गांव वालों के प्रयास से संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में अभी तक गांव में एक भी मरीज सामने नहीं आया है। अब यह गांव कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए भी तैयार बैठा है। अब सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या किया है इस गांव के ग्रामीणों ने कि कोरोना का संक्रमण अभी तक इनको छू नहीं पाया है। 

35 सौ से अधिक आबादी वाला श्यामपुर खुर्द 
गांव अभी तक कोरोना से पूर्ण रूप से मुक्त है। कोरोना महामारी संकट में जहां शहरी और ग्रामीण इलाके भी अछूते नहीं है, वही इस गांव में संक्रमण की पहली और दूसरी लहर में अभी तक एक भी संक्रमित व्यक्ति सामने नहीं आया है। 

आखिर ऐसा क्या है इस गांव में जो कोरोना का संक्रमण इस गांव से दूरी बनाए हुए हैं। हरिभूमि संवाददाता ने जब इस गांव में पहुंचकर पड़ताल की तो पाया कि, ग्रामीणों की कोविड-19 के प्रति जागरूकता, सतर्कता और प्रयासों के चलते यह संभव हो पाया है। संक्रमण को रोकने की पहल में गांव में महिलाओं का स्व सहायता समूह है, जो इस गांव को कोरोना संक्रमण से बचाने में जुटी हुई है। इन महिलाओं द्वारा गांव में बने पंचायत भवन और स्कूल पर निगरानी रखी जाती है। 

ग्रामीणों द्वारा गांव की मुख्य सड़क पर बैरियर लगाकर बाकायदा समय-समय पर पहरेदारी की जा रही है। ताकि चोरी छुपे गांव के अंदर और बाहर कोई आ और जा ना सके। 

गांव के प्रवेश द्वारों पर आने जाने वाले लोगों का तापमान जांचने के बाद ही मास्क लगाकर उन्हें अंदर आने की इजाजत दी जाती है। फिर चाहे वह गांव का दामाद हो या फिर रिश्तेदार हो सभी को इस प्रक्रिया से गुजरना होता है। 

खास बात यह है कि जो कोई रिश्तेदार गांव में रुकने आता उसे पहले 14 दिन क्वॉरेंटाइन रहना पड़ता है। इस दौरान वह ना तो घर से निकलेगा और ना ही गांव में घूम सकेगा। 

संक्रमण से बचने के लिए कॉविड गाइड लाइन नियमो का सहारा लेते हुए ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ, जागरूकता और प्रयासों के जरिए इस भयानक बीमारी कि गांव में एंट्री पर रोक लगा रखी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH