पति की बेइज्जती का बदला लेने पत्नी ने उठाई चप्पल और टूट पड़ी पुलिस और एस डी एम पर , क्या है मामला पढ़े इस खबर में

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति की बेइज्जती का बदला लेने पत्नी ने उठाई चप्पल और टूट पड़ी पुलिस और एस डी एम पर , क्या है मामला पढ़े इस खबर में
चंदेरी 22 मई 2021 - मध्य प्रदेश के चंदेरी में कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाइक का चालान काटने के बाद जमकर हंगामा हुआ यह हंगामा चालान काटे जाने के बाद बाइक की लाइट फोडऩे को लेकर हुआ. चालान कटवाने के बाद युवक घर आ गया लेकिन जब पत्नी ने बाईक की लाईट टूटने की वजह जानी तो वह भडक़ गई और सीधे चालान काटने वाली जगह पर पहुँच गई और हंगामा कर दिया।

घटना अशोकनगर के चंदेरी तहसील की है. दरअसल, कोरोना कफ्र्यू के दौरान पुलिस मास्क न लगाने वालों और बिना काम घूमने वालों की चैकिंग कर रही है. इसी दौरान चंदेरी में एक युवक वहां बाइक से पहुंचा जिसे चैकिंग कर रही पुलिस ने रोक लिया. पुलिस ने युवक की गाड़ी का चालान काट दिया. इसके साथ ही उसकी बाइक की हेडलाइट भी फोड़ दी. युवक तो पुलिस की इस हरकत का विरोध नहीं कर सका. चालान कटवाने के बाद युवक मायूस होकर घर पहुंच गया. वहां पत्नी ने बाइक की टूटी हुई हेडलाइट का कारण पूछ लिया. इस पर युवक ने उसे पुलिस द्वारा किए गए बाइक के चालान और उसके साथ बाइक के हेडलाइट फोड़ दिए जाने की बात बताई।

इतना सुनते ही उसकी पत्नी का पारा हाई हो गया. गुस्से से तमतमाई उसकी पत्नी इस पर पुलिस से मार्चा लेने निकल पड़ी. बाजार पहुंची महिला ने किया जमकर हंगामा किया महिला ने चालान काटने के बाद पुलिस द्वारा बाइक की लाइट तोडऩे पर वहां मौजूद स्टाफ को जमकर खरी खोटी सुनाई।

मौके पर एसडीएम देवेंद्र सिंह भी थे मौजूद थे. महिला इतनी गुस्से में थी कि उसने चप्पल उतारकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया. इस दौरान उसने इस दौरान पुलिस कर्मी को चप्पल भी मार दी. वह वहां मौजूद एसडीएम को भी चप्पल मारने दौड़ पड़ी. उसे पुलिस कर्मियों ने रोक लिया. वहां स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद बड़ी मुश्किल में महिला का गुस्सा शांत हुआ।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH