शादी के 25 दिन बाद ही कोरोना ने नव ब्याहता की उजाड़ी मांग , शादी की खुशी मातम में बदली

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी के 25 दिन बाद ही कोरोना ने नव ब्याहता की उजाड़ी मांग , शादी की खुशी मातम में बदली
राजगढ़ 20 मई 2021 - कोरोना काल में शादी करने से एक परिवार की खुशियां तहस-नहस हो गई. अपनी शादी में कोरोना संक्रमण का शिकार हुए मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के 25 साल के युवक ने भोपाल में कोरोना से दम तोड़ दिया।

दरअसल, राजगढ़ जिले के पचोर शहर निवासी 25 वर्षीय अजय शर्मा का विवाह सीहोर में 25 अप्रैल को हुआ. वहां से आने पर चार दिन बाद अजय की रिपोर्ट 29 मई को कोरोना पॉजिटिव आई. घर के अन्य सदस्यों में एक महिला भी पॉजिटिव मिलीं. रिपोर्ट के बाद पहले स्थानीय तौर पर उपचार कराया लेकिन बाद में भोपाल ले जाया गया जहां सप्ताह भर वेंटिलेटर पर रहने के बाद अजय ने दम तोड़ दिया. हालांकि युवक की शादी कोविड प्रोटोकॉल से एक मंदिर में सीमित लोगों की मौजूदगी में ही हुई थी।

अजय की शादी राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ ब्लॉक के मोतीपुरा गांव की रहने वाली अन्नू शर्मा के साथ हुई थी. अन्नू का परिवार सीहोर में भी रहता है. ऐसे में वहां के एक मंदिर में शादी की गई. परिवार के चुनिंदा लोग उस शादी में गए. युवक की भाभी भी पॉजिटिव निकलीं और बाकी के अन्य परिजनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से युवक की अंत्येष्टि भोपाल के मुक्तिधाम में कुरावर निवासी रिश्तेदारों की मदद से की गई।

कोरोना काल में शादियों की रिस्क लेने पर उक्त युवक अजय की जान चली गई, कहने को तमाम प्रोटोकॉल फॉलो किए गए थे लेकिन शादी में हुई थोड़ी लापरवाही महंगी पड़ गई. फिलहाल राजगढ़ में शादी व अन्य सामूहिक कार्यक्रम पर प्रतिबंधित है, बावजूद इसके कुछ लोग प्रशासन से चोरी-छिपे शादी तो कर रहे हैं लेकिन कोरोना काल मे थोड़ी सी लापरवाही आपकी व आपके परिवार की जान पर भारी पड़ सकती है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH