पति के बगल में सोती रही पत्नी , एक युवक आया और रेप करके चला गया , और पत्नी समझी की वो उसका पति है

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति के बगल में सोती रही पत्नी , एक युवक आया और रेप करके चला गया , और पत्नी समझी की वो उसका पति है
रीवा 16 मई 2021 - मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. घटना ऐसी है कि पूरा पुलिस विभाग भी कन्फ्यूज हो चुका है।

दरअसल रीवा के मऊगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने पति के साथ रात में सो रही थी तो एक युवक आया और उसके साथ रेप करके चला गया. सबसे हैरानी वाली बात महिला ने कही कि उसे लगा कि युवक उसका पति है, इसीलिए उसने कुछ भी नहीं कहा।

महिला ने कहा कि जब मुझे इस बात का पता चला तो मैंने चिल्लाना शुरू किया, लेकिन तब तक युवक वहां से भाग निकला. महिला की बातें सुनने के बाद पुलिस भी कन्फ्यूज हो गई है. सबसे बड़ा सवाल की अगर यह घटना हुई है तो आखिर बगल में सोए उसके पति को क्यों नहीं पता चला।

महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ एक झोपड़ी में रहती है. रात में वह पति और अपने पांच साल के बच्चे के साथ सो रही थी. तभी रात में एक युवक उसकी झोपड़ी में घुसा और अंधेरे का फायदा उठा कर उसका रेप किया. महिला ने सोचा कि यह उसका पति है, जिसके कारण उसने कोई ऐतराज नहीं किया।

लेकिन जब बिस्तर पर उसे यह एहसास हुआ कि उसका पति तो सो रहा है, तब उसे अपने साथ हुई घटना का पता चला, जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन कर पति उठा और उसने आरोपी को पकड़ भी लिया, लेकिन वह झटका देकर भागने में कामयाब रहा. सुबह होने पर महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की. आरोपी अभी फरार चल रहा है।

जब पुलिस को मामला संदेहास्पद तब पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. जहां पुलिस ने देखा कि वह एक बहुत छोटी जगह है. बिस्तर बहुत कम जगह पर लगाकर दंपति और उसके बच्चे सोते हैं. महिला ने बिस्तर पर बलात्कार की जानकारी दी. वहीं, पुलिस इस बात पर संदेह कर रही है, कि भला एक बिस्तर पर रेप होता रहा और उसके पति को पता कैसे नहीं चला।

इस मामले में SSP विजय डाबर ने कहा कि मऊगंज थाना क्षेत्र की एक 27 वर्षीय महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया है कि जब वह 13 मई की रात पति के साथ सो रही थी, तब उसके साथ रेप हुआ. जांच पर पता चला है कि जिस युवक पर आरोप लगा है उसका पीड़िता के पति से विवाद चल रहा है. इस कारण घटना संदिग्ध मानी जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH