नव दंपत्ति ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , खुदकुशी की वजह अज्ञात , पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
रायगढ़ 14 जून 2020 - सारंगढ़ थाना क्षेत्र के हिर्री गांव में एक नव-विवाहित दम्पत्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
मृत दम्पति का नाम संजू जोल्हे और दिव्या जोल्हे बताया है। खबर है संजू जोल्हे और दिव्या जोल्हे ने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। मृतक महिला दिव्या जोल्हे दो माह की गर्भवती भी है।
नव दंपत्ति ने किस वजह से खुदकुशी की है इसकी जानकारी किसी को नही है , सारंगगढ़ पुलिस शव पंचनामा कर मामले की विवेचना में जुट गई है ।
















