15 मई को खत्म होने वाले लॉक डाउन को 31 मई तक बढ़ाया गया , पहले से और ज्यादा सख्त रहेगा 31 मई तक का लॉक डाउन

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
15 मई को खत्म होने वाले लॉक डाउन को 31 मई तक बढ़ाया गया , पहले से और ज्यादा सख्त रहेगा 31 मई तक का लॉक डाउन
मुम्बई 13 मई 2021 - महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है. राज्य कैबिनेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया. वहीं महाराष्ट्र में 18 से 44 साल की उम्र के लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन भी फिलहाल रोका दिया जाएगा. अवेलबल वैक्सीन 45 साल से ज्यादा के लोगों को लगाई जाएगी. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ये जानकारी दी.

लॉकडाउन को लेकर बुधवार को हुई एक अहम बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे 31 मई तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। कल हुई कैबिनेट बैठक के बाद राज्य से स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग और मंत्रालयों ने और 15 दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। इस बारे मे अंतिम फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे।

बता दें कि मौजूदा लॉकडाउन की मियाद 15 मई को खत्म हो रही है। इससे पहले मंगलवार को ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने संकेत दिया था कि इस लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जा सकता है। राज्य में कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए उद्धव सरकार ने सबसे पहले 22 अप्रैल से एक मई तक लॉकडाउन जैसे बेहद कड़े प्रतिबंध लगाए थे। इसके बाद इन प्रतिबंधों को और कड़ा करते हुए इसे 15 मई तक बढ़ा दिया गया था।

राज्य में इस लॉकडाउन का असर भी दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों ने राज्य में कोरोना के मामले में लगातार कमी देखी जा रही है। बुधवार को पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 46,781 नए मामले आए और 816 लोगों की मौत हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52,26,710 हो गई है। 24 घंटे के दौरान 58,805 मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हो गए।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH