घर मे चल रहे फटाखे की अवैध फैक्ट्री में विस्फोट , तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत , पूरा घर क्षतिग्रस्त

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घर मे चल रहे फटाखे की अवैध फैक्ट्री में विस्फोट , तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत , पूरा घर क्षतिग्रस्त
हरदा 11 मई 2021 - मध्यप्रदेश के हरदा शहर के मगरधा रोड पर स्थित ग्राम बैरागढ़ में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सामने एक घर में अज्ञात कारण से आग लग गई, जिससे हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी हिमेंद्र पटेल ने बताया कि बैरागढ़ निवासी प्रताप पिता रामचरण बेलदार के मकान में सोमवार को शाम करीब 7 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।

इसके कारण हुए विस्फोट में यहां पर रहने वाले लोकेश (50 वर्ष) पिता प्रताप बेलदार घायल हो गया। वहीं लोकेश की पत्नी को भी बचा लिया गया है। हादसे में शांताबाई (85 वर्ष) पति रामचरण बेलदार, पप्पी (18 वर्ष) पिता लोकेश बेलदार, विमला बाई (60 वर्ष) पति प्रताप बेलदार की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

सूत्रों ने बताया बैरागढ़ में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। इसी के चलते विस्फोट हुआ। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हुई है। सिविल लाइन थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर पटाखे बनाने का कार्य चल रहा था। शहर के वार्ड-31 बैरागढ़ में अवैध रूप से पटाखे बनाते समय एक मकान में बिस्फोट हुआ और मकान में आग लग गई। विस्फोट इतना तेज हुआ कि मकान में लगे टीन उड़ गए।

वही महिलाओं शव बुरी तरह झुलस गया। जिनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में बताया कि घायलों को बयान पर जांच कर रहे हैं। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH