पिता की डिग्री पर अनपढ़ बेटा 20 साल से कर रहा था डॉक्टरी , जब भेद खुला तो सामने आया चौकाने वाली बात

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पिता की डिग्री पर अनपढ़ बेटा 20 साल से कर रहा था डॉक्टरी , जब भेद खुला तो सामने आया चौकाने वाली बात
विदिशा 09 मई 2021 - मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है. यहां एक डॉक्टर पिछले 20 सालों से मृत पिता की डिग्री पर खेत में लोगों का इलाज कर रहा था. उसे पकड़ने जब प्रशासनिक अधिकारी आए तो मरीजों के परिजन उसकी ढाल बन गए. इस बीच डॉक्टर मौका पाकर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला विदिशा के नटेरन ब्लॉक के ग्राम वर्धा का है. BMO (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) नीतू राय ने बताया कि सूचना पर हम वहां हम निरीक्षण करने गए थे. इलाज कर रहे कथित डॉक्टर अब्दुल करीम वहां मौजूद नहीं थे. उनके पिता डॉक्टर थे. अब्दुल पिछले 20 साल से यहां प्रैक्टिस कर रहे हैं. यह पूरी तरह गलत है. उन्होंने कहा कि वहां 100 से ज्यादा लोग थे, जो अब्दुल का सपोर्ट कर रहे थे।

200 का चल रहा इलाज BMO नीतू राय ने बताया कि जहां हम ने निरीक्षण किया वहां बाकायदा पेड़ के नीचे बेड, चेयर के सहारे ड्रिप चढ़ाई जा रही थी. कबाड़ खाने में दवा-इंजेक्शन के कई बॉक्स भरे पड़े हुए थे. इसके अलावा बाहर एक टेबल पर भी दवाई गोलियां रखी हुई थीं. इस बारे में जब अब्दुल से पूछा गया तो उसने कबूल कर लिया कि डिग्री पिताजी के नाम पर है. उसके पास कोई डिग्री नहीं. पिता की मौत हो चुकी हैं. 

थाना शमशाबाद टीआई अजय दुबे ने बताया कि BMO ने आवेदन दिया है वर्धा में अब्दुल करीम नाम का व्यक्ति मेडिकल प्रेक्टिस कर रहा है. उसके पास कोई डिग्री-रजिस्ट्रेशन नहीं है. प्रतिबंधित दवा और ड्रिप लगा रहा है. उन्होंने शिकायत में कहा कि इससे मरीजों की हालत और खराब हो सकती है. हमने मामला दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई जा रही है. इधर, तहसीलदार हर्ष विक्रम सिंह ने कहा कि मौके से कुछ दवाइयां मिली हैं. हम जांच कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH