लॉकडाउन की वजह से फ़िल्म इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया तो शुरू किया ऑन लाइन सेक्स रैकेट चलाना

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
लॉकडाउन की वजह से फ़िल्म इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया तो शुरू किया ऑन लाइन  सेक्स रैकेट चलाना
मुम्बई 09 मई 2021 - लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए एक बॉलीवुड फोटोग्राफर नासिर खान को ऑनलाइन सेक्स रैकेट (Mumbai Online Sex Racket) चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नासिर ने पहले अपना नाम बदलकर करण ठाकुर किया और फिर ऑनलाइन ये सेक्स रैकेट चला रहा था. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है और नासिर खान को गिरफ्तार किया है.

महाराष्ट्र सहित देश के अनेक भागों में लॉकडाउन शुरू है. लेकिन आसामाजिक तत्व किसी ना किसी तरह से क्राइम करने का टाइम, स्पेस और चांस निकाल ही लेते हैं. लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए बॉलीवुड फोटोग्राफर नासिर खान ने एक अनोखे तरीके से सेकस रैकेट का धंधा शुरू किया था.

बदनामी से बचने के लिए आरोपी नासिर खान ने यह सेक्स रैकेट फ़र्जी नाम से शुरू किया था. नासिर खान ने इस धंधे के लिए अपना नाम करण ठाकुर रखा था. यह पूरा धंधा वह करण ठाकुर के नाम से ही चला रहा था. नासिर बॉलीवुड में फोटोग्राफर था लेकिन लॉकडाउन की वजह से उसका काम बंद था. ऐसे में उसने सेक्स रैकेट का शॉर्टकट तरीका अपनाया. इस ऑनलाइन सेक्स रैकेट को चलाने के लिए नासिर खान ने ऑनलाइन सिस्टम से अपनी पूरी एक टीम तैयार कर ली थी.

लॉकडाउन की वजह से आम नागरिकों को घर में ही रहना पड़ रहा है. बेहद ज़रूरी होने पर ही प्रशासन और पुलिस की अनुमति लेकर घर से बाहर निकला जा सकता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आरोपी नासिर खान ने एक नए तरीके से ऑनलाइन सेक्स का धंधा शुरू किया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस सिस्टम में कस्टमर और लड़की एक-दूसरे से ऑनलाइन तरीके से संपर्क करके ‘परफॉर्म’ किया करते थे.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट के लिए अपनी एक टीम तैयार की थी, 

www.massagerepublic.com, www.adultfriendfinder.com, www.eurogrillsescort.com 

जैसी वेबसाइट्स पर लड़कियों के फोटो और मोबाइल नंबर अपलोड किए जाते थे. अगर कोई संपर्क करता था तो सब कुछ फिक्स होने के बाद पैसे ऑनलाइन ही लिए जाते थे.

इससे पहले भी क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट पर कार्रवाई की थी. मुख्य आरोपी की टीम के 6 सदस्यों को अरेस्ट किया गया था और करीब 11 पीड़िताओं को इस धंधे से बाहर निकाला गया था. लेकिन इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी कर्नाटक भागने मे कामयाब हो गया था. उसके मुंबई आने की जानकारी जब क्राइम ब्रांच को मिली तो उसके मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को अंधेरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

जिस वक्त मुख्य आरोपी नासिर खान को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त उसके साथ तीन लड़कियां मौजूद थीं. उन्हें भी रेस्क्यू करवाया गया. इस तरह से ऑनलाइन सेक्स रैकेट के खिलाफ की गई कार्रवाई में मुख्य आरोपी सहित अब तक 7 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है और 11 पीड़ित लड़कियों को इस धंधे से छुड़ाया जा चुका है. इस प्रकरण में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए क्राइम ब्रांच इसकी गहराई से तहकीकात करने में लगा हुआ है।
लॉकडाउन की वजह से फ़िल्म इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया तो शुरू किया ऑन लाइन  सेक्स रैकेट चलाना

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH