बड़ी खबर , रेमडिसिविर इंजेक्शन लेकर आ रहा प्रदेश सरकार का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त , सभी इंजेक्शन और पायलेट सुरक्षित

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , रेमडिसिविर इंजेक्शन लेकर आ रहा प्रदेश सरकार का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त , सभी इंजेक्शन और पायलेट सुरक्षित
ग्वालियर 07 मई 2021 - मध्य प्रदेश सरकार के स्टेट प्लेन की ग्वालियर में क्रैश लैंडिंग हुई. ये प्लेन रेमडिसिविर इंजेक्शन लेकर आ रहा था. बताया जा रहा है कि ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान प्लेन फिसल गया और ये हादसा हो गया. गनीमत रही कि हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं, उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

आपको बता दें कि कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश सरकार का स्टेट प्लेन रेमडिसिविर इंजेक्शन लेकर ग्वालियर आ रहा था. लेकिन गुरुवार रात ग्वालियर हवाई अड्डे पर लैंड करने के दौरान प्लेन फिसल गया और उसकी क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी. हालांकि, स्टेट प्लेन उड़ा रहे दोनों पायलट सुरक्षित हैं. कैप्टन सईद माजिद अख्तर और उनके साथी पायलट शिवशंकर जायसवाल को मामूली चोटें आईं हैं. दोनों पायलट का चेकअप जयारोग्य चिकित्सालय में कराया गया।

स्टेट प्लेन रेमडिसिविर इंजेक्शन लेकर आ रहा था. प्लेन में रेमडिसिविर इंजेक्शन भरे हुए थे. क्रैश लैंडिंग के दौरान सभी इंजेक्शन भी सुरक्षित हैं, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है. सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने फोन पर इस खबर की पुष्टि की है और बताया कि सभी इंजेक्शन सुरक्षित हैं. हालांकि, हवाई अड्डे पर रेमडिसिविर इंजेक्शनइंजेक्शन लेने आया एक कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गगया।

बता दे की इससे पहले गुरुवार देर रात को नागपुर से हैदराबाद जा रही एक एयर एंबुलेंस की मुंबई के एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई. बताया गया कि इस एयर एंबुलेंस में पांच लोग सवार थे. एयर एंबुलेस ने जैसे ही नागपुर से टेकऑफ किया तो उसका एक पहिया खुलकर गिर गया. ऐसे में तुरंत ही इमरजेंसी घोषित कर दी गई और विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया. एयर एंबुलेंस की मुंबई के एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग जानकारी मिली है कि फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री एकदम सुरक्षित हैं. इस हादसे की तस्वीरें देखकर समझा जा सकता है कि अगर समय रहते बैली लैंडिंग नहीं करवाई जाती, तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी. लेकिन पायलट की सूझबूझ से ठीक समय पर सही फैसला लिया गया और तमाम यात्रियों को सुरक्षित मुंबई में लैंड करवाया गया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH