जांजगीर चाम्पा जिले में बढ़ी कन्टेन्टमेंट जोन की संख्या , अब इन 5 गाँवो को किया गया कन्टेन्टमेंट जोन घोषित ,,

छत्तीसगढ़ , 13-06-2020 5:11:41 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले में बढ़ी कन्टेन्टमेंट जोन की संख्या , अब इन 5 गाँवो को किया गया कन्टेन्टमेंट जोन घोषित ,,
जांजगीर चांपा 13 जून 2020 - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार ने जांजगीर चांपा जिले के संस्थागत क्वारंटीन मे रह रहे प्रवासी श्रमिकों के कोरोना संक्रमित पाये जाने पर अकलतरा तहसील के ग्राम  खपरीडीह के वार्ड क्रमांक 20, ग्राम खटोला के वार्ड क्रमांक 08, ग्राम कापन के वार्ड क्रमांक 13, 17 और 18, ग्राम कोटमीसोनार के वार्ड क्रमांक 11 और बलौदा तहसील के ग्राम बक्सरा के वार्ड क्रमांक - 04 के चिन्हांकित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। 
जिले के ग्राम खपरीडीह, बक्सरा, खटोला, कापन में एक-एक और कोटमीसोनार में 5 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
      जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति और अपरिहार्य स्वास्थ्यगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। क्षेत्र के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी स्थिति में नहीं निकलेंगे। कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा पृथक से आदेश प्रसारित किए जाएंगे। कंटेनमेंट क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकान एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद  रहेंगे। 
प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर कराई जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा गया है कि वे शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निगरानी, सैंपल जांच आदि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

कंटेनमेंट जोन में इन अधिकारियों को सौंपी गई है जिम्मेदारी -    

 जिला मजिस्ट्रेट यशवंत कुमार द्वारा कंटेनमेंट जोन में कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण के मद्देनजर आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए गए हैं।
 जारी आदेश के अनुसार कानून और व्यवस्था, कंटेनमेंट जोन को सील करने और गस्त के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था का दायित्व पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जांजगीर-चांपा को सौंपा गया है। कंटेनमेंट जोन में केवल एक निकास और एक प्रवेश हेतु बेरीकेटिंग की व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग चांपा, कंटेेनमेंट जोन में सैनिटाइजेशन की जिम्मेदारी संबंधित जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को,  घरों का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एस ओ पी के अनुसार दवा, मास्क पी पी ई आदि उपलब्ध कराने और बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन का दायित्व-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा गया है। 
इसी प्रकार उक्त दर्शित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंटेनमेंट क्षेत्र में आरोग्य सेतु एप का शत-प्रतिशत कवरेज के लिए डिस्ट्रिक्ट ई गवर्नेंस जांजगीर के सुनील  साहू को दायित्व सौंपा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH