महिला डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर ने हॉस्पिटल में किया रेप का प्रयास , आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

महाराष्ट्र , 30-04-2021 6:58:34 AM
Anil Tamboli
महिला डॉक्टर के साथ सीनियर डॉक्टर ने हॉस्पिटल में किया रेप का प्रयास , आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
नागपुर 30 अप्रैल 2021 - एक महिला डॉक्टर पर जिस्मानी रिश्ते बनाने के लिए दबाव डालते हुए साथ काम करने वाले एक डॉक्टर ने अस्पताल के अंदर ही बलात्कार करने की कोशिश की और सीधे हवालात पहुंच गया।

घटना नागपुर के कोराडी रोड स्थित एक हॉस्पिटल की है. इस मामले में मानकापूर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और यौन शोषण सहित अन्य अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अरेस्ट किए गए डॉक्टर का नाम डॉ. नंदु रहांगडाले बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 39 साल है.

नागपुर स्थित इस अस्पताल में कोविड केयर सेंटर है. यहां पीड़ित महिला डॉक्टर की सेवा कुछ दिनों पहले ही बहाल हुई थी. शुरू से ही आरोपी डॉक्टर की गंदी नजरें इस महिला डॉक्टर पर जमी हुईं थीं. सोमवार की रात जब यह महिला डॉक्टर केबिन में थी तब आरोपी डॉक्टर रूम के अंदर आ गया और जिस्मानी रिश्ते बनाने की जिद करने लगा. महिला डॉक्टर ने इनकार कर दिया. इसके बाद वह डॉक्टर अश्लील हरकतों पर उतर आया और महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार की कोशिश करने लगा. महिला डॉक्टर ने उसे जोर का धक्का दिया और कमरे से बाहर भाग आई.

किसी तरह से अपने आप को बचाने के बाद महिला डॉक्टर ने मानकापुर पुलिस स्टेशन जाकर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी. मानकापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर वैजयंती मंडवधरे के निर्देश पर मानकापुर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया.

इससे पहले भी अजनी इलाके में एक डॉक्टर ने 19 साल की नर्स के साथ अश्लील हरकतें की थीं और जिस्मानी रिश्ते बनाने की कोशिश की थीं. एक ही हफ्ते में इस तरह की यह दूसरी घटना है. कोविड काल में पुरुष डॉक्टरों के साथ-साथ महिला डॉक्टर्स भी पूरी मेहनत और लगन से कोरोना मरीजों की सेवा में जुटी हुई हैं. इनमें से तो कई डे और नाइट यानी डबल शिफ्ट में काम कर रही हैं. संकट काल में काम का बोझ बढ़ने की बात समझ में आती है. देश, समाज और राज्य की सेवा में महिला डॉक्टर्स भी पुरुष सहयोगियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तैयार हैं, लेकिन इस अस्पताल की महिला डॉक्टरों का कहना है कि कम से कम उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

सोर्स - tv 9 भारतवर्ष

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH