बड़ी खबर , फुट पाथ पर दुकान लगा कर ब्यापार करने वालो के खाते में सरकार शुक्रवार को डालेगी एक एक हजार रुपये

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , फुट पाथ पर दुकान लगा कर ब्यापार करने वालो के खाते में सरकार शुक्रवार को डालेगी एक एक हजार रुपये
भोपाल 30 अप्रैल 2021 - कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए फुटपाथ पर ठेला लगाकर काम-धंधा करने वालों की मदद के लिए सरकार एक-एक हजार रुपये उनके खाते में जमा कराएगी। 

शहरी और ग्रामीण पथ विक्रेताओं के खातों में यह राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक के माध्यम से शुक्रवार को जमा कराएंगे। नगरीय विकास विभाग ने इसके लिए वित्त विभाग को सौ करोड़ रुपए से अधिक का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृत कर दिया गया है।

प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन की वजह से ठप पथ विक्रेताओं के कारोबार को फिर से खड़ा करने के लिए सरकार ने बैंकों से दस हजार रुपये का ऋण दिलाने की योजना लागू की थी। शहरी क्षेत्रों में केंद्र सरकार की योजना में शिवराज सरकार ने अपनी ओर से ब्याज की राशि देने का प्रविधान किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना लागू की। दोनों क्षेत्रों में साढ़े छह लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बैंकों से राशि दिलाई गई है।

कोरोना संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू है। इस दौरान हाथठेला और फुटपाथ पर दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाने वालों के काम बंद हैं। ऐसे में इन्हें आर्थिक सहायता देने के लिए एक-एक हजार रुपये सिंगल क्लिक के माध्यम से खातों में जमा कराए जाएंगे। इसके लिए राशि का प्रविधान भी किया गया है। 

वहीं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पात्रता रखने वाले उपभोक्ताओं को तीन माह का खाद्यान्न् उचित मूल्य की दुकानों से निशुल्क दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री अन्न् योजना के माध्यम से भी अतिरिक्त राशन मिलेगा। गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि यह राशि शुक्रवार को पथ विक्रेताओं के खातों में अंतरित की जाएगी।

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH