महिला बनी हैवान पहले पति के साथ मिल कर किया पिता की हत्या , फिर जेल से जमानत पर बाहर आते ही एक बार फिर खेला खूनी खेल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला बनी हैवान पहले पति के साथ मिल कर किया पिता की हत्या , फिर जेल से जमानत पर बाहर आते ही एक बार फिर खेला खूनी खेल
रीवा 27 अप्रैल 2021 अप्रैल - मध्यप्रदेश के रीवा में एक कुमाता ने पीट-पीट कर अपनी दो मासूम बेटियों को घायल कर दिया इस घटना में एक बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि दूसरी का इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी महिला इससे पहले पति के साथ मिलकर पिता की हत्या कर चुकी है. इस आरोप में महिला का पति जेल में है जबकि महिला जेल से रिहा होकर आई थी और प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी।

मामला रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का है. आरोपी मां अन्जू मिश्रा (25) निवासी कोष्टा ने 3 वर्षीय बेटी तन्वी और तनु की जमकर पिटाई की थी. हालात बिगड़ने पर प्रेमी दीपक ठाकुर ने दीपक पांडेय बनकर संजय गांधी हॉस्पिटल में तन्वी को अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. आरोपी ने 5 वर्षीय बेटी की भी जमकर पिटाई की है जिसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी मां अंजू मिश्रा और प्रेमी दीपक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।

अंजू का पति राहुल मिश्रा जेल में है और तलाक की प्रकिया चल रही है. आरोपी महिला अंजू मिश्रा एनडीपीएस एक्ट के मामले में पहले भी जेल जा चुकी है. अंजू ने पत‍ि के साथ मिलकर पिता की भी हत्या कर दी थी. इसी आरोप में पति राहुल जेल में है. राहुल के जेल जाने पर अंजू की दीपक ठाकुर के साथ नजदीकी बढ़ गई. रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी मृगेंद्र सिंह ने बताया कि इस महिला के आपराधिक रिकॉर्ड हैं. आरोपी महिला और प्रेमी दीपक को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH