पुलिस परीक्षा में फेल हुई तो युवती बन गई नकली पुलिस इंस्पेक्टर , दो साल तक देती रही धोखा , जांच हुई तो सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस परीक्षा में फेल हुई तो युवती बन गई नकली पुलिस इंस्पेक्टर , दो साल तक देती रही धोखा , जांच हुई तो सामने आई चौंकाने वाली हकीकत
कटनी 26 अप्रैल 2021 - वर्दी लगाकर पूरे रौब के साथ घर से निकलने वाली युवती न सिर्फ अपने परिवार, रिश्तेदारों को गुमराह करती रही बल्कि अपने आपको उपनिरीक्षक बताकर खाकी का दुरुपयोग भी कर रही थी। यह हकीकत उस समय सामने आई जब युवती यानी फर्जी एसआई के पिता ने कटनी एसपी मयंक अवस्थी से बेटी की सैलरी के लिए आवेदन देकर गुहार लगाई। जांच में पता चला कि युवती बिना चयनित हुए ही उपनिरीक्षक की वर्दी दो साल से पहन रही थी।

जानकारी के अनुसार माधव नगर थाने की झिंझरी चौकी पुलिस ने एक युवती को फर्जी सब इंस्पेक्टर बनने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवती के पास से खाकी वर्दी, मप्रपु का मोनो, टोपी, नेम प्लेट, नीली व्हीसल डोरी, ब्राउन बेल्ट, जूता, बैरेट कैप भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

आरोपी महिला संजना ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने 2017 में एसआई की परीक्षा दी थी लेकिन उसका चयन नहीं हुआ था। बावजूद इसके संजना ने अपने घर वालों और मोहल्ले वालों से कहा कि उसका सिलेक्शन हो गया है। वर्ष 2018 में वह टे्रनिंग करने के बहाने से सागर गई थी और वहां हॉस्टल में किराए का कमरा लेकर करीब 15 महीने रही। पिछले वर्ष अप्रैल महीने में उसने अपने पिता से कहा कि उसकी पोस्टिंग कटनी में हो गई है और पिता से यह कहकर रुपए लिए कि उसे जब सैलरी मिलेगी तो वह वापस कर देगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला जबलपुर स्थित अपने घर से कटनी में ड्यूटी करने के लिए वर्दी पहनकर निकलती थी और रोज अपडाउन करती थी।

एसपी ने शिकायत की जांच के आदेश दिए जिस दौरान यह सच सामने आया कि संजना गौंटिया नाम की कोई भी महिला जिले में एसआई के पद पर पदस्थ नहीं है। उपनिरीक्षक रश्मि सोनकर व उनकी टीम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास से खाकी वर्दी और दो स्टार लगाए हुए एक महिला जिसकी नेम प्लेट में संजना गौंटिया लिखा हुआ था उसे हिरासत में लिया। 

इस मामले में कटनी के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी का कहना है की जबलपुर निवासी गेंदालाल गौंटिया ने आवेदन दिया था कि उसकी पुत्री कटनी में एसआई है जिसकी सैलरी नहीं मिल रही। जांच कराई गई तो उसकी पुत्री यानी संजना की कहीं पोस्टिंग नहीं पाई गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार करने के साथ धारा 171, 419 के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया गया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH