पति और बच्चो को छोड़ प्रेमी के साथ भागी पत्नी , पति ने धोखे से दोनो को बुलाया उसके बाद

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति और बच्चो को छोड़ प्रेमी के साथ भागी पत्नी , पति ने धोखे से दोनो को बुलाया उसके बाद
जबलपुर 26 अप्रैल 2021 - जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित प्रकाश कॉलोनी में शनिवार की देर रात एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर चाकू से दनादन वार किए और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 

आरोपी पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को अपनी बेटी की तबियत खराब होने का झाँसा देकर भोपाल से जबलपुर बुलाया और स्टेशन पर उतरते ही कुछ ही देर में उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की जानकारी लगने पर सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और महिला के बयान के आधार पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार मुख्य रेलवे स्टेशन के समीप स्थित प्रकाश कॉलोनी में देर रात युवक की हत्या की जानकारी लगने पर पहुँची पुलिस को गोरखपुर मांडवा टेंडर टू सामुदायिक भवन के पास रहने वाली श्रीमती नीतू जाटव ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2001 में राम प्रसाद जाटव के साथ हुई थी। उसकी दो बेटी व एक बेटा है। उसके पति राम प्रसाद को शक था कि उसके मोहल्ले में रहने वाले राजू गोंड ठाकुर उम्र 40 वर्ष से अवैध संबंध हैं। 

इस बात को लेकर रामप्रसाद अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था। करीब 9 माह पहले पत्नी नीतू जाटव बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी राजू के साथ भाग गई थी। दोनों भोपाल में रह रहे थे। जानकारी लगने पर आरोपी राम प्रसाद ने अपनी पत्नी को बेटी की तबियत खराब होने का झाँसा देकर जबलपुर बुलाया था। यहाँ आने के बाद स्टेशन से बाहर निकलते ही योजनाबद्ध तरीके से एकांत स्थान पर ले जाकर राम प्रसाद ने राजू की हत्या कर दी। पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी राम प्रसाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जाँच में पता चला कि आरोपी राम प्रसाद अपनी पत्नी व उसके प्रेमी के जबलपुर आने की हर पल की खबर लेता रहा और पूरे दिन स्टेशन के आसपास रैकी कर हत्या करने की जगह सुनिश्चित की थी। देर रात वह प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पत्नी और उसके प्रेमी को लेने पहुँचा और दोनों को लेकर स्टेशन के बाहर पहुँचा। फिर कैरब्ज की ओर पैदल आकर पत्नी से कहा कि पुरानी प्रकाश कॉलोनी जहाँ पर वह पहले रहता था वहाँ उसकी बाइक खड़ी है उसे लेकर आता हूँ। वह अपने साथ राजू को भी ले गया और वहाँ उसकी हत्या कर दी।

जाँच में पता चला है कि राम प्रसाद पुरानी प्रकाश कॉलोनी में राजू की हत्या करने के बाद बाइक लेकर आया तो उसकी पत्नी ने पूछा कि राजू कहाँ है इस पर उसने पत्नी से कहा कि उसका काम तमाम कर दिया है और पत्नी को जोरदार लात मारकर जमीन पर गिराया और बाइक लेकर भाग गया।

टीआई धीरज राज ने बताया कि वारदात की जानकारी लगने पर एसपी सिद्धार्थ बहुुगुणा के निर्देश पर आरोपी की पतासाजी के लिए टीम गठित कर उसके रिश्तेदारों के घर पर दबिश दी गई। इस दौरान जानकारी लगी कि आरोपी राम प्रसाद का भाई कठौंदा में रहता है, पुलिस वहाँ पहुँची तो आरोपी अपने भाई के घर पर मिला जिसे गिरफ्तार किया गया। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH