सर , कोरोना काल में अगर ये काम नहीं करते तो भूखे मर जाते , पढ़िए एक कॉल गर्ल की आप बीती

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सर , कोरोना काल में अगर ये काम नहीं करते तो भूखे मर जाते , पढ़िए एक कॉल गर्ल की आप बीती
ग्वालियर 24 अप्रैल 2021 - ग्वालियर पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा. लेकिन, जब लड़कियों ने दर्द भरी कहानी सुनाई तो पुलिस हैरान रह गई. लड़कियों ने बताया कोरोना और भुखमरी में वे मजबूर हैं. इस काम ने उनके घर के हालात ठीक कर दिए है।

ग्वालियर पुलिस के सामने उस वक्त असमंजस और असहज स्थिति बन गई, जब पकड़ी गई कॉल गर्ल्स ने आप बीती सुनाई. पुलिस ने मामला के जांच के बाद उन्हें मेहनत और ईमानदारी से दूसरे काम करने की समझाइश दी.

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि सिटी सेंटर में कलेक्टोरेट के पीछे सेक्स रैकट चल रहा है. यहां एक घर में लॉज का बोर्ड लगा है और कई लोगों का आना-जाना हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने यहां छापा मारा. छापे में दिल्ली और कोलकाता की 5 युवतियां एक कस्टमर के साथ मिलीं. पूछताछ में युवतियों ने सेक्स रैकेट चलाने वाले अनुज शिवहरे और गौरव जैन का नाम बताया।

इस दौरान जब महिला पुलिस ऑफिसर ने लड़कियों से पूछताछ की तो उन्होंने आपबीती सुनाई. एक लड़की ने बताया पिता की मौत हो चुकी है. उसके बाद घर की जिम्मेदारी मां पर आ गई. लेकिन कुछ दिनों बाद मां भी बीमार रहने लगी. घर में भूखे मरने की नौबत आ गई. कभी पड़ोसी से उधार मांग लेते, तो कभी किसी से.

घर में छोटी बहन भी थी. उसकी जिम्मेदारी भी मेरे ऊपर थी. इस बीच कोरोना ने पूरे परिवार की कमर तोड़ दी और मुझे इस सेक्स रैकेट का हिस्सा बनना पड़ा. इससे कम से कम पैसे तो आने लगे. घर में सब कुछ ठीक हो गया. करीब-करीब यही हालात सभी लड़कियों के थे.

पुलिस के मुताबिक, हमारे पास इस सेक्स रैकेट को चलाने वाले अनुज शिवहरे और गौरव जैन का नाम आया है. ये फिलहाल पुलिस की पकड़ से दूर हैं. बताया जाता है कि अनुज आनंद नगर में शराब और स्मैक का धंधा करता है. यहां वह मामा का बाजार में रह रहा था. अनुज मूल रूप से झांसी के गुरसराय का रहने वाला है. पुलिस ने झांसी गुरसराय में अनुज के घर दबिश भी दी, लेकिन वह मिला नहीं. पुलिस के सेक्स रैकेट पकड़ने के बाद अनुज और गौरव दोनों अंडरग्राउंड हो चुके हैं।

सोर्स - News18

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH