श्मशान ले जाते वक्त कोरोना संक्रमित की डेड बॉडी शव वाहन से नीचे सड़क पर गिरी , मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
श्मशान ले जाते वक्त कोरोना संक्रमित की डेड बॉडी शव वाहन से नीचे सड़क पर गिरी , मचा हड़कंप
विदिशा 24 अप्रैल 2021 - मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना औसतन 15 मौतें हो रही हैं। हालत ये है कि मेडिकल कॉलेज में शवों की लाइन लग जाती है और शवों को श्मशान तक ले जाने लगे वाहनों को इकट्ठे तीन से चार शवों को श्मशान तक ले जाना पड़ रहा है इस जल्दबाजी में शवों के साथ अमानवीयता भी सामने आ रही है।

शुक्रवार को श्मशान ले जाने की इसी जल्दबाजी में एक संक्रमित का शव चलते वाहन से नीचे सड़क पर गिर गया। गनीमत ये रही मृतक के परिजन पीछे ही चल रहे थे उन्होनें शांति वाहन के ड्राइवर को आवाज देकर रोका। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे नगर पालिका कर्मचारी शांति शव वाहन में शवों काे श्मशान लेकर जा रहे थे तभी मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट से निकलते समय मोड़ पर अचानक शांति वाहन का साइड वाला छोटा दरवाजा खुल गया।

अंदर से एक शव निकलकर बाहर सड़क पर गिर गया। लोगों ने ड्राइवर को आवाज लगाई, मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंची और लोगों को दूर किया। नपा कर्मचारियों ने शव को स्ट्रेचर पर रखकर उसे फिर से वाहन में रखा और ले गए।

दरअसल मेडिकल कॉलेज से मरने वाले संक्रमित लोगों के शवों को श्मशान तक ले जाने के लिए केवल दो ही शव वाहन उपलब्ध हैं। एक वाहन नगर पालिका का और दूसरा वाहन रक्त सहायता सेवा समिति द्वारा सेवा के लिए दिया गया है। दोनों ही वाहनों की हालत खराब हो रही है। इन वाहनों से रोजाना विदिशा सहित सांची के श्मशान तक शवों को पहुंचाया जाता है। शुक्रवार को ही दोपहर दाे बजे तक 16 लोगों के शवों को मेडिकल कॉलेज से श्मशान तक पहुंचाया गया था।
श्मशान ले जाते वक्त कोरोना संक्रमित की डेड बॉडी शव वाहन से नीचे सड़क पर गिरी , मचा हड़कंप
श्मशान ले जाते वक्त कोरोना संक्रमित की डेड बॉडी शव वाहन से नीचे सड़क पर गिरी , मचा हड़कंप

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH