एक तरफ जँहा कोरोना के मरीज ऑक्सीजन के बिना तड़फ रहे थे तो दूसरी तरफ जन प्रतिनिधि ऑक्सीजन टैंकर में गुब्बारे सजा कर फोटो खिंचवा रहे थे

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक तरफ जँहा कोरोना के मरीज ऑक्सीजन के बिना तड़फ रहे थे तो दूसरी तरफ जन प्रतिनिधि ऑक्सीजन टैंकर में गुब्बारे सजा कर फोटो खिंचवा रहे थे
इंदौर 19 अप्रैल 2021 - शहर में जब आक्सीजन के लिए लोग यहां वहां भटक रहे हैं, ऐसे दौर में भी शहर के जनप्रतिनिधि श्रेय लेने में पीछे नहीं हट रहे हैं। जामनगर से शनिवार को 30 टन आक्सीजन का टैंकर इंदौर पहुंचा तो प्लांट पर जाने से पहले उसे गुब्बारे से सजाया गया।

मौके पर भाजपा के सांसद-विधायक पहुंचे। मंत्री तुलसी सिलावट ने नारियल फोड़ा, नेताओं ने पूजा की और उसके बाद टैंकर खाली हुआ। जनप्रतिनिधियों के पूजा-पाठ करते फोटो जब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए तो जनता ने खूब खिंचाई की। कांग्रेस नेताओं ने भी कहा कि मुश्किल हालतों में भी भाजपा विधायकों को इवेंट पॉलिटिक्स सूझ रही है।

शनिवार रात तय समय से पहले ही जाम नगर से आक्सीजन लेकर चला टैंकर रात 10.20 बजे धार रोड़ पहुंच गया। यहां ट्रक खड़ा रहा, लेकिन सभी नेता नहीं पहुंचे थे। मंत्री तुलसी सिलावट और कलेक्टर मनीष सिंह चंदन नगर पहुंचे और टैंकर को कुर्मेडी स्थित प्लांट पर पहुंचाया।

नेताओं को भी सीधे प्लांट पर आने का कहा गया। सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय,भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, मधु वर्मा सहित अन्य नेता प्लांट पर पहुंचे। टैंकर को पहले गुबारे से सजाया गया। मंत्री सिलावट ने नारियल फोड़ा। दूसरे नेताओं ने टैंकर की पूजा की। इसके बाद सभी ने टैंकर के आसपास खड़े रहकर फोटो खिंचवाए। इसके बाद नेता रवाना हुए। इस बीच टैंकर से आक्सीजन खाली करने का काम शुरू हुआ।

इस बारे में वरिष्ठ भाजपा नेता मधु वर्मा का कहना है की पूजा में ज्यादा समय नहीं लगा। तीन मिनट से भी कम समय में हमने पूजा कर ली थी। टैंकर प्लांट पर खड़ा था और आक्सीजन खाली करने की तैयारी भी प्लांट के कर्मचारी कर रहे थे।

वही पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि शहर के ऐसे हालत नहीं हैं कि टैंकर को गुब्बारे से सजाया जाए। पूजा कर फोटो खिंचवाए जाएं। इस तरह के इवेंट करना दर्शाता है कि भाजपा इस महामारी को कितने हल्के में ले रही है। लोग आक्सीजन नहीं मिलने के कारण तड़प रहे हैं और नेताओं ने पूजा में समय खराब किया।
एक तरफ जँहा कोरोना के मरीज ऑक्सीजन के बिना तड़फ रहे थे तो दूसरी तरफ जन प्रतिनिधि ऑक्सीजन टैंकर में गुब्बारे सजा कर फोटो खिंचवा रहे थे

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH