15 फिट गहरे बोरवेल में गिरी थी 18 माह की बच्ची , 14 साल के बच्चे ने हौसला दिखाया और जान पर खेल कर बच्ची को बचा लिया , यह सब कैसे हुआ जाने इस खबर में

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
15 फिट गहरे बोरवेल में गिरी थी 18 माह की बच्ची , 14 साल के बच्चे ने हौसला दिखाया और जान पर खेल कर बच्ची को बचा लिया , यह सब कैसे हुआ जाने इस खबर में
शिवपुरी 18 अप्रैल 2021 - नवरात्र के दिनों में इसे चमत्कार ही कहिएगा। खनियांधाना के ग्राम देवरी में दोपहर में खेलते हुए 18 माह की बच्ची बोरवेल में गिर गई। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन को खबर देने से पहले ही उसे बचाने के प्रयास करना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज आ रही थी। इसलिए ग्रामीणों का अनुमान था कि बच्ची ज्यादा नीचे नहीं गई है। 

पड़ोस के रहने वाले 14 वर्षीय लड़के ने साहस दिखाया। स्वजनों और ग्रामीणों ने उसके पैर में रस्सी बांधकर बोरवेल में उल्टा उतारा। ग्रामीणों को कहना है कि लगभग 15 फीट अंदर जाने पर उसे बच्ची मिल गई और वह उसे सकुशल बाहर निकाल लाया। एक दिन पहले ही 9 इंची व्यास का 160 फीट गहरा बोर कराया गया था। यह शुरुआत में लगभग एक फुट चौड़ा था, इसलिए कुछ दूरी तक बच्चे को नीचे उतारने का जोखिम उठाया।

घटना के अननुसार देवरी गांव में एक दिन पहले ही बोर कराया गया था। उसमें अभी पाइप नहीं डले थे, बोर लगभग 160 फीट गहरा था। सुरक्षा के लिए इसे तस्सल से ढंक दिया गया था। शनिवार को किसी ने बोरिंग के मुंह पर लगाया गया तस्सल हटा दिया। पड़ोसी सोरभ लोधी ने बताया कि सुबह बच्ची के दादा उसे हटाकर कपड़ा लगाकर दोबारा ढंकने का प्रयास कर रहे थे। उस समय संस्कृति पुत्री धर्मेंद्र उम्र डेढ़ साल घर के पास खेल रही थी। दादा का ध्यान बंटा तभी खेलते हुए संस्कृति उसमें गिर गई। उस समय सभी ग्रामीण आसपास ही थे। बच्ची की रोने के आवाज सुन अंदाजा लगाया कि बच्ची ज्यादा गहराई परनहीं गई है।

आसपास के बुजुर्गों ने कहा कि प्रशासन को बुलाने से अच्छा है कि खुद ही प्रयास कर बच्ची को निकालें। बोरिंग में अंधेरा था और बच्ची दिखाई नहीं दे रही थी। इसके बाद पास में ही रहने वाले हेमंत उम्र 14 साल के पैर में रस्सी बांधी और बोरिंग के अंदर उतार दिया। उसे बच्ची दिखाई थी तो आशा जग गई वह बच्ची तक पहुंचा और उसे खींच लाया। सौरभ लोधी ने बताया कि 9 इंच का बोर कराया गया था, जो कि शुरुआत में लगभग एक फिट चौड़ा था, इसलिए उसमें छोटे बच्चे के जाने की गुंजाइश थी। इसी लिए सभी ने मिलकर हेमंत को रस्सी बांधी और नीचे उतारा। 

दोनों सुरक्षित थे तो प्रशासन या पुलिस को इसकी खबर भी नहीं की पुलिस-प्रशासन से कोई नहीं पहुंचा: स्वजनों और गांववालों ने तुरंत ही सक्रियता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया, क्योंकि यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो बच्ची को बचाना मुश्किल हो जाता क्योंकि बोरवेल 160 फीट गहरा था और बच्ची 15 फीट से कम पर ही अटकी थी। यदि बच्ची थोड़ी हलचल करती तो वह और नीचे जा सकती थी। उधर संबंधित पुलिस थाने से जब बात की गई उन्होंने घटना से अनभिज्ञता जताई।
15 फिट गहरे बोरवेल में गिरी थी 18 माह की बच्ची , 14 साल के बच्चे ने हौसला दिखाया और जान पर खेल कर बच्ची को बचा लिया , यह सब कैसे हुआ जाने इस खबर में
15 फिट गहरे बोरवेल में गिरी थी 18 माह की बच्ची , 14 साल के बच्चे ने हौसला दिखाया और जान पर खेल कर बच्ची को बचा लिया , यह सब कैसे हुआ जाने इस खबर में

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH