अच्छी नौकरी का झाँसा देकर सेल्स गर्ल का रेप , सेल्स गर्ल ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अच्छी नौकरी का झाँसा देकर सेल्स गर्ल का रेप , सेल्स गर्ल ने प्रॉपर्टी डीलर  पर लगाया ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप
ग्वालियर 11 अप्रैल 2021 -  मध्यप्रदेश के ग्वालियर में नौकरी का झांसा देकर शादीशुदा महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान इस घटना का वीडियो और फोटो ले लिया। इसके बाद पीड़िता को बदनाम करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए आए दिन उसे ऑफिस में बुलाकर दुष्कर्म करने लगा। पीड़ित महिला ने हाल में एक समाज सेविका को आपबीती सुनाई। इसके बाद वह शनिवार को पड़ाव थाना पहुंची और मामले में शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म व ब्लैकमेल का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

घटना फरवरी 2017 पड़ाव GDA ऑफिस के पास बलदेव अपार्टमेंट की है। जानकारी के मुताबिक माधवगंज के चितेराओली निवासी 35 वर्षीय महिला घर-घर कॉस्मेटिक सामान सेल करती थी। महिला पॉश कॉलोनियों में कस्टमर बनाती थी। फरवरी 2017 में जब वह खेड़ापति कॉलोनी में काम पर थी, तभी GDA ऑफिस के पास बलदेव अपार्टमेंट में मनीष पांडे के ऑफिस पहुंची। यहां मनीष ने उसे बातों ही बातों में उसके ही प्रॉपर्टी के ऑफिस में जॉब ऑफर किया। महिला को अच्छे जॉब की जरूरत थी। उसने भी ऑफर मान लिया। 

अब मनीष उसे जॉब से पहले ही अक्सर ऑफिस बुलाने लगा। एक दिन जब वह ऑफिस पहुंची, तो मनीष अकेला था। उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसके फोटो-वीडियो बना लिए। प्रॉपर्टी डीलर तभी से महिला को बदनाम करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।

वारदात के बाद आरोपी ने उसे व उसके परिजनों को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद जब भी मर्जी होती, तो वह उसे ऑफिस बुलाकर गलत काम करता। महिला आने के लिए मना करती, तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता। शोषण से परेशान हुई, तो पीड़ित महिला पड़ाव थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में TI पड़ाव थाना विवेक अष्ठाना ने बताया है कि शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH