यूनिवर्सिटी में पोर्न वीडियो देखते थे लेडी लेक्चरर और स्टाफ , दो लेडी लेक्चरर सहित 05 स्टाफ किये गये बर्खास्त , दो की उम्र 58 साल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यूनिवर्सिटी में पोर्न वीडियो देखते थे लेडी लेक्चरर और स्टाफ , दो लेडी लेक्चरर सहित 05 स्टाफ किये गये बर्खास्त , दो की उम्र 58 साल
ग्वालियर 25 मार्च 2021 - मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जीवाजी यूनिवर्सिटी के 6 कर्मचारियों पर गाज गिरी है, इनमें से 5 कर्मचारियों की सेवाए समाप्त कर दी गई हैं और एक को नोटिस जारी किया गया है. यह सब तब हुआ जब खुलासा हुआ कि कर्मचारियों ने कंप्यूटर पर 1256 मिनट के पोर्न वीडियो देखे है।

दरअसल ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी के अलग-अलग डिपार्टमेंट के करीब 7 से 8 कर्मचारियों ने एक महीने में 1256 मिनट पोर्न वेबसाइट का उपयोग किया और आठ यूजर आईडी के जरिए पोर्न देखा गया. इन कर्मचारियों में दो महिला कर्मचारी भी शामिल हैं. पोर्न वेबसाइट देखने वालों में रेगुलर और आउटसोर्स कर्मचारी शामिल थे. यूनिवर्सिटी प्रबंधन को जानकारी मिलने के बाद कुलपति ने कमेटी बनाई, जिसमें जांच के बाद यह मामला सही पाया गया।

इन कर्मचारियों द्वारा यूनिवर्सिटी का नेटवर्क यूज करके पोर्न साइट्स वीडियो का उपयोग किया गया. इसके बाद 4 सर्विस प्रोवाइडर कर्मचारी और एक गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. वहीं एक स्थाई कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें 2 महिला कर्मचारी भी शामिल हैं. जिन आठ यूजर आईडी से पोर्न वीडियो देखे गए हैं, उनमें से दो आईडी ऐसे कर्मचारियों की है जिनकी उम्र लगभग 58 के असपास है और वे रिटायर होने वाले हैं.

कुछ कर्मचारियों ने अपना पक्ष भी रखा है कि वे कोई और वेबसाइट सर्च कर रहे थे पोर्न अपने आप खुल रहा था. फिलहाल इस मामले में बुधवार को एक्शन लेते हुए जीवाजी यूनिवर्सिटी ने गाज सर्विस प्रोवाइडर के कर्मचारियों पर गिराई है. इनमें दो महिला सहित पांच कर्मचारियों को सेवा से अलग कर दिया है.वहीं इस खुलासे के बाद जीवाजी यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया. बताया गया कि कर्मचारी मुंह छुपाते फिर रहे थे. यह भी आरोप लगाया कि इन कर्मचारियों ने यूनिवर्सिटी की इमेज को डैमेज कर दिया. हालांकि अब जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

बता दें कि ग्वालियर में ही करीब दो साल पहले ऐसा ही एक और मामला सामने आया था जब ग्वालियर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा पोर्न देखने का मामला सामने आया था. उस समय भी खूब हंगामा मचा था.उस समय अधिकारियों के दफ्तर में पोर्न देखने का खुलासा तब हुआ जब सभागार में विभागीय बैठक के दौरान बीच में ही लोकसेवा प्रबंधक, एनआईसी प्रभारी और कार्यालय अधीक्षक को विभागों के कंप्यूटरों की जांच करने के लिए भेजा गया.जांच टीम के सदस्यों ने जब अलग-अलग विभागों के कंप्यूटर के आईपी एड्रेस को चेक किया तो उसमें पोर्न साइट्स, यूट्यूब, और हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखे जाने के सबूत मिले थे।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH