प्रदेश में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना , दो बच्चो को कुएं में फेंक कर पिता ने की खुदकुशी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना , दो बच्चो को कुएं में फेंक कर पिता ने की खुदकुशी
देवास 25 मार्च 2021 - मध्यप्रदेश के देवास जिले के बरोठा थाना अंतर्गत ग्राम तौलापुरा में हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों को कुएं में फेंका और घर आकर पेट्रोल डालकर स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। 

खुदकुशी से पहले वो एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार तौलापुरा निवासी 35 वर्षीय मुकेश पुत्र कैलाश रावत की पत्नी आशा कुछ दिन पहले अपने दो बच्चे 10 वर्षीय आदित्य व सात वर्षीय आयुष को छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ मुकेश ने मारपीट की थी, इसलिए पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसे लेकर पति मुकेश कुछ दिनों से परेशान था। गुरुवार सुबह करीब सात-आठ बजे वह अपने साथ दोनों बच्चों को लेकर निकला और घर से करीब 300 मीटर दूर एक कुएं तक पहुंचा और दोनों बच्चों को कुएं में फेंककर अपने घर लौट आया।

इस दौरान उसने अपने छोटे भाई को इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मैंने दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया है और तू बचा सकता है तो बचा लें। घबराया हुआ छोटा भाई कुएं तक पहुंचा और उसने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटनाक्रम के बीच मुकेश ने स्वयं के शरीर में पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे उसकी भी मौत हो गई।

मामले में बरोठा थाना प्रभारी शैलेंद्र मुकाती का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी थी। उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पत्नी मायके में थी। इस कारण वह कुछ दिनों से परेशान था। उसने मोबाइल पर सुसाइड नोट जरूर डाला हुआ है। हमें वह प्राप्त नहीं हुआ है। मामले में जांच की जा रही है।
प्रदेश में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना , दो बच्चो को कुएं में फेंक कर पिता ने की खुदकुशी

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH