शराब नही मिली तो पी लिया सेनेटाइजर , तीन सगे भाइयों की मौत , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शराब नही मिली तो पी लिया सेनेटाइजर , तीन सगे भाइयों की मौत , पुलिस जाँच में जुटी
भोपाल 24 मार्च 2021 - राजधानी भोपाल में शराब की तलब में तीन भाइयों द्वारा सैनिटाइजर का सेवन करना उनकी मौत का सबब बन गया। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे भाई की कुछ दूर जाकर मौत हो गई। तीसरा भाई जहांगीराबाद के जिंसी क्षेत्र में अपने कमरे में मृत मिला।

एमपी नगर थाने के एसआइ आरके मिश्रा के अनुसार पर्वत अहिरवार (55), रामप्रसाद अहिरवार (50) और भूरा अहिरवार (47) तीनों सगे भाई थे। तीनों शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी हैं। तीनों अपने परिवार से सालों से अलग रह रहे थे। 

इसमें रामप्रसाद पेंटर था और जहांगीराबाद में रहता था। पर्वत और भूरा हम्माली करते थे तीनों शराब पीने के आदी थे लॉकडाउन के दौरान रविवार को इन्हें शराब नहीं मिली। सोमवार को ये सैनिटाइजर की पांच लीटर की कैन लेकर आए और शराब की तलब पूरी करने लगे पुलिस सूत्रों का कहना है कि सैनिटाइजर अल्कोहल वाला था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों भाइयों ने सोमवार रात में एमपी नगर में बैठकर सैनिटाइजर पीया था। इसके बाद पर्वत तो एमपी नगर जोन-1 में हकीम आयरन के पास फुटपाथ पर ही सो गया, जबकि भूरा और रामप्रसाद अपने ठिकानों की ओर चल दिए। रामप्रसाद सोमवार रात में घर में मृत मिला, जबकि भूरा और पर्वत एमपी नगर में फुटपाथ पर मृत मिले। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया।

एमपी नगर टीआइ सूर्यकांत अवस्थी ने बताया कि एमपी नगर में हकीम आयरन के यहां पर्वत काम करता था। वह यहीं फुटपाथ पर मृत मिला था, जबकि इससे कुछ दूर पर इसका भाई भूरा मिला, जिसे जेपी अस्पताल भेजा गया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भूरा कोलार में रहता था, जबकि इनके तीसरे बड़े भाई रामप्रसाद ने जिंसी क्षेत्र में अपने कमरे पर जाकर दम तोड़ा। रामप्रसाद के बेटे संजय अहिरवार ने बताया कि उनके पिता और उनके भाइयों को शराब पीने की आदत थी। पर्वत अहिरवार का परिवार सारणी बैतूल में रहता है, जबकि भूरा अहिरवार का परिवार मंडी गंजबासौदा में रहता है।

गोविंदपुरा क्षेत्र में भी सैनिटाइजर पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक नाबालिग देवर, उसकी भाभी और उनके रिश्तेदार ने नशे के चक्‍कर में सैनिटाइजर का सेवन किया था। रात में उनकी तबीयत बिगड़ी थी। बाद में तीनों की मौत हो गई थी।

इस मामले में जोन-2 के ए एस पी राजेश सिंह भदौरिया का कहना है की तीनों सगे भाइयों की मौत का मामला सामने आया हैं। मामले में एक पांच लीटर सैनिटाइजर की कैन बरामद की गई है। शुरूआती जांच में तीनों की सैनिटाइजर पीने से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और मामले में जांच जारी है। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH