बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर , हादसे में 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 13 की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर , हादसे में 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 13 की मौत
ग्वालियर 23 मार्च 2021 - ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई है। तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी है। उसके बाद ऑटो सवार ज्यादातर लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो दर्जन के लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले सभी लोग ऑटो सवार है। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित गंगा मालनपुर की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो बामोर की तरफ जा रही थी और बस ग्वालियर की ओर आ रही थी। मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटना स्थल पर जमा है।

बता दें मृतकों में 12 महिलाएं हैं और एक ऑटो चालक शामिल है। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र इलाके में बस और ऑटो के बीच भारी टक्कर हो गई।बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं आंगनबाड़ी के लिए खाना बनाने का काम करती थी। यह सभी अपना काम खत्म करके दो ऑटो रिक्शा से वापस घर लौट रही थीं, लेकिन एक ऑटो रास्ते में खराब हो गया और ये सभी एक ही रिक्शा में बैठ गईं।ऑटो रिक्शा जैसे ही आगे बढ़ा तो वो आगे एक बस से टकरा गया।

इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने यहां चक्का जाम कर दिया है और घटनास्थल से आरोपी बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है और शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर , हादसे में 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 13 की मौत

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH