यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में दो की मौत 11 की हालत गंभीर और 46 यात्री घायल

मध्य प्रदेश , 19-03-2021 12:49:16 PM
Anil Tamboli
यात्री बस हुई दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में दो की मौत 11 की हालत गंभीर और 46 यात्री घायल
छतरपुर 19 मार्च 2021 - सागर से प्रयागराज की ओर जाने वाली बस छतरपुर बस स्टेंड से रवाना होते ही महोबा रोड पर फोरलेन हाइवे के ओवर ब्रिज की दीवार से टकरा गई। घटना में बस के क्लीनर व एक अन्य यात्री की मौत हो गई है, जबकि 46 यात्रियों को चोटें आई हैंं। इनमें से 11 की हालत गंभीर बताई गई है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जैन ट्रेवल्स की बस क्रमांक आरजे 19 पीबी 3636 सागर से छतरपुर आकर गुरुवार रात करीब 12 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हुई थी। चालक ने बस को तेज रफ्तार से चलाया जिससे महोबा रोड पर फोरलेन हाइवे के ओवर ब्रिज के पास बस अनियंत्रित होकर ब्रिज की दीवार से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्री एक दूसरे पर गिर पड़े और उनमें चीख पुकार मच गई।

हादसे के समय रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया और पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में पुलिस ने मौके पर जाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया। घटना स्थल पर ही बस क्लीनर 28 वर्षीय काशीराम साहू पुत्र धनीराम साहू निवासी ग्राम बाजना, जिला छतरपुर की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य यात्री 40 वर्षीय शेख लुकमान पुत्र उस्मान निवासी छतरपुर ने गंभीर हालत में झांसी ले जाते समय दम तोड़ दिया है।

इस हादसे में 46 यात्री घायल हुए हैं, इनमें से 11 की हालत नाजुक है। बस चालक फरार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया और जिला प्रशासन को सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। छतरपुर आरटीओ विक्रमजीत सिंह कंग ने कहा है कि बस में कितने यात्री थे इसकी जांच की जा रही है। नियम का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

रात के समय हुए बस हादसे में घायलों को जैसे ही जिला अस्पताल लाया गया तो जो डॉक्टर नाइट डयूटी पर थे वे नसों के साथ तुरंत घायलों के इलाज में जुट गए। कई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को इमरजेंसी काल करके तुरंत अस्पताल बुला लिया गया। घायल यात्रियों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें समय से उपचार मिल गया, जिससे कई घायलों की जान बचा ली गईं हैं।

बस में करीब 90 सवारियों को भरा गया था। यात्रियों ने बस चालक को इतने लोग बैठाने से मना भी किया था, लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी। बस स्टेंड से निकलने के बाद बस को तेज रफ्तार से दौड़ाना शुरू कर दिया। एक ट्रक व एक खंभे को बचाने के प्रयास मेें बस चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और एक धमाके के साथ बस ओवर ब्रिज की दीवार से टकरा गई।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH