NGO की आड़ में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , दो युवती कराई गई मुक्त

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
NGO की आड़ में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , दो युवती कराई गई मुक्त
मुम्बई 18 मार्च 2021 - मुम्बई से सटे वसई इलाके में पुलिस ने बड़ी छापेमारी करते हुए एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस मामले में वसई पुलिस ने सेक्स रैकेट में धकेली गई दो महिलाओं को छुड़ाते हुए सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह सेक्स रैकेट एक एनजीओ की आड़ में चलाया जा रहा था. वसई पुलिस के अधिकारी भास्कर पुकले ने बताया कि पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि वसई के कृष्णा टाउनशिप इलाके में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. जानकारी मिलते ही बीती रात पुलिस ने छापा मारा. छापेमारी में सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी महिला के साथ-साथ और कौन लोग इस रैकेट से जुड़े हैं औऱ इसके तार कहां तक फैले हैं, इसकी जांच की जा रही है।

वसई पुलिस के आला अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें अपने मुखबिरों से जब इस सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने एक प्लान बनाया. प्लान के तहत एक बोगस ग्राहक को उस जगह भेजा गया, जहां यह रैकेट चल रहा था. ग्राहक ने आरोपी महिला से संपर्क किया तो उसने उसे बीती रात आने के लिए कहा. जैसे ही बोगस ग्राहक कृष्णा टाउनशिप में सेक्स रैकेट वाली जगह पहुंचा, पहले से तैयार पुलिस की टीम ने छापा मारा. इस छापेमारी में दो लड़कियां अंदर मिली, जिन्हें छुड़ा लिया गया. पुलिस के मुताबिक यह सेक्स रैकेट एक एनजीओ की आड़ में चलाया जा रहा था. इस एनजीओ के जरिए ही ग्राहकों से फ़ोन पर सम्पर्क किया जाता था और पिछले कई सालों से यह कारोबार चल रहा था. फिलहाल पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH