ब्‍लाक कांग्रेस अध्‍यक्ष की गोली मार कर हत्या , बाईक सवार दो लोगो ने दिया वारदात को अंजाम , पुलिस नाकेबंदी कर तलाश में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ब्‍लाक कांग्रेस अध्‍यक्ष की गोली मार कर हत्या , बाईक सवार दो लोगो ने दिया वारदात को अंजाम , पुलिस नाकेबंदी कर तलाश में जुटी
छतरपुर 17 मार्च 2021 - घुवारा ब्‍लाक के कांग्रेस अध्‍यक्ष इंद्रप्रताप सिंह परमार उर्फ छोटे राजा की दो अज्ञात आरोपितों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। हालांकि घुवारा से उन्‍हें गंभीर हालत में जिला अस्‍पताल छतरपुर रिफर किया गया था जँहा किया छतरपुर में डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद इंद्र प्रताप परमार के स्‍वजनों ने अस्‍पताल में न केवल तोड्फोड की बल्कि छत्रसाल चौराहे पर देर रात हंगामा भी किया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक घुवारा कांग्रेस ब्‍लाक अध्यक्ष इंद्रप्रताप सिंह परमार उर्फ छोटे राजा बडामल्‍हरा के पास टिंकू चौहान के ढाबे होटल के पास किसी काम से गए थे। शाम को अचानक दो अज्ञात बाइक सवार आए और परमार पर फायरिंग शुरू कर दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक परमार गंभीर रूप से घायल हो  चुके थे। लोग परमार को संभालने लगे इसी दौरान हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल हालत में परमार को बडा मल्‍हरा के अस्‍पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्‍टरों ने छतरपुर जिला अस्‍पताल के लिए रैफर कर दिया। छतरपुर अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने परमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद माैके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन हमलावरों का पता नहीं लगा। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और क्षेत्र में नाका बंदी कर दी गई है।

जिला अस्‍पताल में जैसे ही इंद्रप्रताप सिंह परमार को डॉक्‍टरों ने मृत घोषित किया। वैसे ही उनके स्‍वजनों व समर्थकों ने अस्‍पताल में तोडफोड करना शुरू कर दिया। इसके साथ ही स्‍वजनों ने सडकों पर खडे वाहनों में भी तोडफोड की। साथ ही छत्रसाल चौराहे पर देर शाम काफी हंगामा करते रहे। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले काे संभाला।

इंद्रप्रताप सिंह परमार पर हमला करने वाले बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। घटना के बाद मौके पर बडामल्‍हरा से कांग्रेस प्रत्‍याशी रहे रामसिया भारती मौके पर पहुंच गए। साथ ही भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंचे।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH