प्राथमिक स्कूल का शिक्षक निकला करोड़पति , EOW के छापे में हुआ कई चौकाने वाला खुलासा , शिक्षक करता था यह काम

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्राथमिक स्कूल का शिक्षक निकला करोड़पति , EOW के छापे में हुआ कई चौकाने वाला खुलासा , शिक्षक करता था यह काम
भोपाल 16 मार्च 2021 - भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है इस कार्रवाई में पांच करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति सामने आई है हालांकि कार्रवाई अभी भी जारी है।

राजधानी भोपाल में EOW ने शिक्षक पंकज श्रीवास्तव के यहां छापा मारा है उनके यहां बड़े पैमाने पर आय से अधिक संपत्ति मिलने की खबर है बताया जाता है कि पंकज श्रीवास्तव भले ही भोपाल में निवासरत हो लेकिन वे बैतूल जिले के सारणी में एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात है उनके घर में मिले जमीन जायजाद और ब्याज के दस्तावेजों के मिलने के बाद पुलिस की आंखें फटी रह गईं।

मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 1998 में संविदा शिक्षक से भर्ती हुए पंकज ने 23 साल में ही 05 करोड़ से अधिक की संपत्ति जमा कर ली, जबकि इस दौरान उन्हें वेतन से महज 36 लाख 50 हजार रुपए मिले है जबकि पंकज श्रीवास्तव के पास से बड़ी मात्रा में कृषि भूमि और आवासी प्लाॅट की रजिस्ट्री मिली हैं EOW की टीम ने तीन सूटकेसो में भरकर दस्तावेज जप्त किये है इनमें प्रॉपटी, चेकबुक , पासबुक समेत कई दस्तावेज शामिल हैं।

जांच अधिकारी सलिल शर्मा ने न्यूज़ टुडे को बताया कि 48 वर्षीय पंकज श्रीवास्तव उर्फ मिंटू पिता रामजन्म श्रीवास्तव बगडोना तहसील घोड़ाडोंगरी जिला बैतूल के प्राथमिक विद्यालय रेंगा ढाना में पदस्थ हैं , लेकिन वे भोपाल के डी-413 मिनाल रेजीडेंसी में रहते हैं। 

EOW ने मिनाल और एमजीएम कॉलोनी बगडोना स्थित उनके निवास पर एक साथ छापा मारा था मौके से लॉकर्स की भी जानकारी मिली है EOW के मुताबिक आरोपी के पास कुल 24 संपत्तियों की जानकारी मिली है इनमें मिनाल रेसीडेंसी में डुप्लैक्स, समरधा में प्लाॅट पिपलिया में एक एकड़ भूमि, छिंदवाड़ा में 6 एकड़ जमीन, बैतूल में 8 आवासीय प्लाॅट, 6 दुकान बगडोना में व 10 अलग-अलग गांवों में कृषि भूमि कुल 25 एकड़ होना पाया गया है। 

इस तरह से अभी तक कुल कीमत करीब 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति होने का पता चला है। हालांकि अभी लॉकर्स खोले जाने बाकि है पंकज के दो बेटियां और एक बेटा बुरहानपुर में एक मंहगे स्कूल में पढ़ाई करते हैं पुलिस उनके खर्चे की जानकारी जुटा रही है बताया गया कि EOW की टीम को पंकज के पास से करीब 30 हजार रुपए नकदी मिले है इनकी जांच के बाद रुपए वापस कर दिए।

EOW ने अपराध क्र 54/2021 धारा 13(1)(ब) 13(2),12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पंकज श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया है इसके बाद निरीक्षक सलिल शर्मा, मुकेश तिवारी, वीके सिंह, मयूरी गौर की 10 सदस्यीय टीम कार्रवाई की है।

उधर पंकज श्रीवास्तव ने दावा किया कि उसने यह रुपए और जायजाद उसने अपनी मेहनत से व्यापार में कमाई है। उसके मुताबिक उसके पिता को 3 साल पहले WCL से रिटायर होने पर काफी पैसा मिला था यह भी जानकारी सामने आई है कि पंकज पिछले करीब कई सालो से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से ब्याज पर पैसा लोगों को उधार देता था  कर्जदारों से ब्याज की रकम नहीं मिलने पर वो उनकी जमीन हड़प लेता था।
प्राथमिक स्कूल का शिक्षक निकला करोड़पति , EOW के छापे में हुआ कई चौकाने वाला खुलासा , शिक्षक करता था यह काम
प्राथमिक स्कूल का शिक्षक निकला करोड़पति , EOW के छापे में हुआ कई चौकाने वाला खुलासा , शिक्षक करता था यह काम

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH