25 हजार रुपये की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही , डिप्टी रेंजर ने इसलिए मांगी थी रिश्वत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
25 हजार रुपये की रिश्वत लेते डिप्टी रेंजर गिरफ्तार , लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही , डिप्टी रेंजर ने इसलिए मांगी थी रिश्वत
रतलाम 16 मार्च 2021 - लोकायुक्त पुलिस ने वन विभाग के डिप्टी रेंजर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग के सागोद रोड स्थित कार्यालय पर कार्रवाई की गई। लोकायुक्त निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि शेरानीपुरा रतलाम निवासी सुलेमान खान ने 13 मार्च को लोकायुक्त उज्जैन कार्यालय को आवेदन देकर बताया कि रतलाम के डिप्टी रेंजर तनवीर खान द्वारा एक मार्च को लकड़ी से भरा उनका वाहन पकड़ा था जो बाद में 20 हजार रुपये का जुर्माना कर छोड़ दिया, लेकिन जुर्माने के नाम पर 70 हजार रुपये अलग से वसूल लिए इसके बाद भी 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।

आवेदक सुलेमान द्वारा वन विभाग में लकड़ी परिवहन के लिए आवेदन करने के बाद टीपी (परिवहन अनुमति) जारी करने व भविष्य में गाड़ी नहीं पकड़ने को लेकर डिप्टी रेंजर तनवीर खान ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी जिसके बाद लोकायुक्त विभाग ने रिश्वत मांगने की रिकार्डिंग करवाई गई। इसके बाद लोकायुक्त एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में ट्रेप दल गठित किया गया।

मंगलवार दोपहर लोकायुक्त निरीक्षक वर्मा व टीम आरक्षक संजय पटेल, सुनील परसाई, नीरज राठौर, विशाल रेशमिय, उमेश विभाग के कार्यालय पहुंचे और घेराबंदी की। आवेदक सुलेमान खान से वन मंडल कार्यालय में 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते ही दल ने डिप्टी रेंजर को मौके पर ही पकड़ लिया। 

आरोपित तनवीर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक वर्मा ने बताया कि आरोपित की संपत्ति का आंकलन भी किया जा रहा है। आय से अधिक संपत्ति होने पर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH