प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए युवती ने दी अपने जिस्म की सुपारी , युवती का ऑफर नही ठुकरा सके आरोपी

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए युवती ने दी अपने जिस्म की सुपारी , युवती का ऑफर नही ठुकरा सके आरोपी
नागपुर 09 मार्च 2021 - आशिक के सुपारी किलिंग का एक अनूठा मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की हत्या के एवज में हत्यारों को डेढ़ लाख रुपये कैश और “सेक्स” करने का आफर दे दिया। हत्यारों ने इस सुपारी को स्वीकार करते हुए युवती के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि हत्या के कुछ दिन बाद ही मौत और सुपारी का खुलासा पुलिस ने कर दिया।  दरअसल युवती का प्रेमी उसकी शादी में बाधा बन रहा था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए युवती ने उसकी सुपारी दी।

मामला महाराष्ट्र के नागपुर के कुही थाने का है। सालईमेंढा गांव की एक युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। इस दौरान दोनों काफी करीब भी आ गये। लड़के ने शादी के लिए लड़की को बोला, तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इसी बीच लड़की के घरवालों ने युवती की शादी तय कर दी। शादी पक्की होने के बाद युवती ने प्रेमी से छुटकारा पाना चाहा, लेकिन वो बार-बार शादी में दोनों के रिश्ते का भांडाफोड़ करने की धमकी देने लगा।

युवती को अपने प्रेमी की वजह से जब शादी में अडंगा लगते दिखने को लगा तो उसने प्रेमी की हत्या की प्लानिंग कर ली। युवती ने प्रेमी की हत्या के लिए डेढ़ लाख रूपये नकद और सेक्स करने का ऑफर (हत्यारों से शारीरिक संबंध बनाने) सुपारी के तौर पर दे दी। जिसके बाद आरोपी ने युवती के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।

ऐसे हुआ हत्या का खुलासा 

सालईमेंढा के पाचगांव के एक शख्स की लाश एक खदान में मिली थी। कुही पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो भारत गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। भारत ने हत्या की बात कबूल की है। उसने बताया कि उसने युवती के प्रेमी को सुनसान जगह पर ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के कारण पुछने पर हत्यारे ने खुलासा किया कि प्रेमिका ने डेढ़ लाख रुपये उसे दिये थे और कहा था कि हत्या के बाद वो उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनायेगी। इस मामले में प्रेमिका और उसके मां-पिता को गिरफ्तार किया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH