अज्ञात कारणों से DSP ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , लाश के पास नही मिला है सुसाइड नोट , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अज्ञात कारणों से DSP ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , लाश के पास नही मिला है सुसाइड नोट , पुलिस जाँच में जुटी
धार 09 मार्च 2021 - भोपाल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी बीएस अहिरवार ने धार जिले के रेबड़दा गांव में खुदकुशी कर ली है। उन्होंने अपने घर में ही पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि डीएसपी BS अहिरवार कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे और अपने घर धार जिले के रेबड़दा गांव में ही थे।

डीएसपी के आत्महत्या की खबर लगते ही डही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया डीएसपी के शव के पास किसी प्रकार का कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि कहीं तनाव के कारण तो उन्होंने इतना बड़ा कदम नहीं उठाया है। वहीं, सूचना के बाद धार से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है।

इसलिए पुलिस ने मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया है, परिजनों को सूचना दी गई। वे डही पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन में थे और इसी के चलते आत्महत्या की है हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं अभी तक इस बारे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट या अन्य कोई सूचना भी नहीं मिली है।

मूल रूप से अपने गांव पर ही रहने वाले डीएसपी के परिजन साथ नहीं थे। परिवार के सभी सदस्य इंदौर में थे। इस वजह से परिवार के लोगों को भी उनके आत्महत्या की जानकारी पुलिस से ही मिल पाई। पुलिस मामले में जुटी हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक को भी जानकारी दी गई है। साथ ही पुलिस मुख्यालय भोपाल को भी जानकारी दी गई है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH