सब इंस्पेक्टर पर रेप का मामला दर्ज , खुद को कुँवारा बता कर महिला आरक्षक का कर रहा था यौन शोषण

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सब इंस्पेक्टर पर रेप का मामला दर्ज , खुद को कुँवारा बता कर महिला आरक्षक का कर रहा था यौन शोषण
इन्दौर 09 मार्च 2021 - मध्यप्रदेश के इंदौर से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक महिला कांस्टेबल की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर खुद को कुवांरा बताकर इंदौर में पदस्थ महिला कांस्टेबल के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला को ये बात पता चला कि वह शादीशुदा है तो उसने विरोध किया और थाने में पहुंचकर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस आरोपी के तालाश में जुटी हुई है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर भी तीन साल से इंदौर में ही पदस्थ रहा है। इस दौरान खुद को कुवांरा बताकर उसने मेंरे साथ संबंध बनाए और लिव इन रिलेशन में रहने लगा बाद में महिला कॉन्स्टेबल को पता चला कि उसने झूठ बोला है कि वो अपनी पत्नी को तलाक देकर उसके साथ शादी करेगा।

फिर पीड़िता ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया और इस पर वो मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया। सब इंस्पेक्टर अभी मंदसौर में पदस्थ है, जब वो इंदौर में ड्यूटी कर रहा था तो इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गए थे। इस दौरान आरोपी द्वारा कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा आरोपी उसे शादी का झांसा भी देता रहा। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी हैं।

पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम मंदसौर रवाना कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरक्षक और आरोपी तीन साल से लिव इन में रहे थे। बाद में जब शादी की बात आई तो एसआई की पोल खुल गई। वो पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। हमने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH